फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kaharwa will resonate with Kajari Chaita in Bareka's Ramlila

Varanasi News: बरेका की रामलीला में गूंजेगी कजरी चैता के साथ कहरवा

Tue, 09 Sep 2025 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Kaharwa will resonate with Kajari Chaita in Bareka's Ramlila
बरेका के केंद्रीय खेल मैदान पर होने वाली रामलीला में ढाई घंटे के रूपक के मंच से कजरी, चैता, छप्पय के साथ कहरवा के गीत पर पात्र मूक अभिनय करते नजर आएंगे। इसके लिए रिहर्सल और पात्रों को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

रूपक के निदेशक व व्यास एसडी सिंह ने बताया कि दशहरे वाले दिन मंच से गायक विजय शंकर पाठक, सानिया, तृप्ति मिश्रा के स्वर से कजरी, चैता, छप्पय, कहरवा के साथ ही साथ पूर्वी का प्रयोग गीत के रूप में होंगे। वाचक आलोक कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, आदित्य व अंजली दुबे के संवाद पर पात्र मूक अभिनय करेंगे। सहनिदेशक राजन श्रीवास्तव, ग्रुप लीडर नीना साहनी के साथ नाल पर रसूल बाबा साथ देंगे। ढाई घंटे तक होने वाले रूपक में कोई भी पात्र संवाद नहीं बोलता है। मंच से बोले गए संवाद पर पात्र मूक अभिनय करते हैं, जिसको देखने के लिए आसपास के जिलों से हजारों लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed