फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kafiyat Express left from Azamgarh

जनांदोलन ने दिखाया असर, आजमगढ़ से ही रवाना हुई कैफियात एक्सप्रेस

Sat, 01 Jul 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 01 Jul 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
 Kafiyat Express left from Azamgarh
स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

कैफियात एक्सप्रेस को एक जुलाई से मऊ से चलाने के विरोध में विगत कई दिनों से आजमगढ़ में जारी आंदोलन पर शनिवार को विराम लग गया। अब इसे अफवाह माने या जनांदोलन का प्रभाव कैफियात शनिवार को अपने पूर्व तयशुदा समय पर ही आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।

विज्ञापन


लेकिन जनांदोलन को देखते हुए प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में पुलिस फोर्स की व्यापक व्यवस्था की गई थी।  बताते चलें कि जनपद से चलकर दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस को मऊ से चलाए जाने की सूचना मिली। इस सूचना के मिलते ही जनपद के सामाजिक संगठन आंदोलित हो गए।
विज्ञापन


हर कोई अपने स्तर से इसका विरोध करने लगा। प्रधानमंत्री से लेकर रेल मंत्री और रेल राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे। सूचना थी कि एक जुलाई से कैफियात एक्सप्रेस का संचालन मऊ जनपद से किया जाएगा। शनिवार को लोगों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में पुलिस बल की व्यापक व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया था। सुबह 9.30 बजे जब कैफियात एक्सप्रेस जनपद पहुंची तो कुछ देर तक प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही। सामाजिक संगठन ट्रेन की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। फोन के माध्यम से वह पल-पल की जानकारी ले रही थी।

कुछ देर प्लेटफार्म पर रुकने के बाद जब कैफियात एक्सप्रेस को वाशिंग पिट पर ले जाया गया तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन इसके बाद भी संभावना थी कि हो सकता है ट्रेन की धुलाई करने के बाद उसे मऊ के लिए रवाना किया जाए।


इसलिए लोग वहां मौजूद अपने-अपने संपर्क सूत्र से हर पल की जानकारी ले रहे थे। लेकिन जब कैफियात पूरे दिन वाशिंग पिट पर खड़ी रही। इसके बाद शाम को चार बजे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर लगी तो लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed