फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kabir Memorial Hospital will be built in Shivpura Varanasi

वाराणसी के शिवपुर में बनेगा संत कबीर हास्पिटल, लहरतारा में कबीर स्मारक

Fri, 09 Jun 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 09 Jun 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
Kabir Memorial Hospital will be built in Shivpura Varanasi
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

संत कबीर के 619 वें प्राकट्य महोत्सव पर तीन बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की गई। पहला, शिवपुर स्थित पांच एकड़ जमीन पर संत कबीर मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन


दूसरा, लहरतारा स्थित कबीर उद्भव स्थल पर अनोखे कबीर स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। तीसरा, कबीरचौरा मठ के नीरू टीला में कबीर की हाईटेक झोपड़ी तैयार कराई जाएगी।

विज्ञापन

गुरुवार को कबीरचौरा मठ मूलगादी ट्रस्ट में मीडिया के सामने पीठाधीश्वर आचार्य महंत विवेकदास ने इन परियोजनाओं की घोषणा की। बताया कि शिवपुर में दो सौ बेड का हॉस्पिटल तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इसे अगले तीन वर्षों में पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उच्चस्तरीय चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया होंगी, जो गरीब मरीजों को भी समान रूप से सुलभ होंगी।  लहरतारा में 16.45 करोड़ की लागत से संत कबीर प्राकट्य स्थल की मरम्मत और जीर्णोद्धार कराया जाएगा। यहां कबीर दर्शन की अनूठी अनुभूति होगी।

बताया कि 17 एकड़ में फैले लहरतारा सरोवर के अधिकतर भाग पर कब्जा है, जिसे हटाने की कार्रवाई प्रशासन की ओर से की जा रही है। नीरू टीला में हाईटेक झोपड़ी का निर्माण संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय कराएगा। डीपीआर के लिए पांच लाख रुपये मिल चुके हैं। पहले चरण में 4.60 करोड़ रुपये धनराशि रिलीज की जानी है। धनराशि प्राप्त होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।


इस बार उद्भव स्थल लहरतारा में मनाया जा रहा महोत्सव

महंत विवेकदास ने बताया कि तीन दिवसीय कबीर प्राकट्य महोत्सव इस बार लहरतारा स्थित उद्भव स्थल पर मनाया जा रहा है। हर वर्ष यह महोत्सव मूलगादी मठ कबीरचौरा में होता था। शुक्रवार को महोत्सव के आखिरी दिन देश विदेश से आए कबीरपंथियों का मेला लगेगा। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed