फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kaal bhairav

रुद्र रूप महाकाल काशी के कोतवाल का हुआ शृंगार

Fri, 09 Aug 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
kaal bhairav
वाराणसी में गुरूवार को काशी के कोतवाल काल भैरव का विराट हिम् श्रृगांर का दर्शन करते श्रदालु ।
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ के रूद्र अवतार काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का गुरुवार को हरियाली शृंगार महोत्सव में भव्य शृंगार किया गया। फू लों से सजे मंदिर में देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। रंग-बिरंगे हिमखंडों में सजी बाबा की अलौकिक झांकी हर किसी के आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर परिसर को कामिनी की पत्ती और देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ श्रीराम मंदिर के महंत पं. पवन उपाध्याय के आचार्यत्व में बाबा का पंचामृत स्नान हुआ। स्नान के पश्चात सिंदूर अर्पित कर नवीन वस्त्र और मुखौटा धारण कराकर। गुलाब, गेंदा, बेला की सुगंधित मालाओं और आभूषणों से भव्य झांकी सजाई गई। बाबा के पंडाल में हिमखंडों के सरोवर में सजे शिवलिंग लोगों को मोहित कर रहे थे। शृंगार के पश्चात पकवान, फल और मंदिर का भोग लगाकर शृंगार आरती की गई। आरती के साथ ही बाबा के मंदिर का कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। मंदिर में प्रवेश करते ही लोग बाबा बर्फानी का अहसास कर रहे थेशाम को वैदिक ब्राह्मणों ने बसंत पूजा कराई। मंदिर प्रांगण से लेकर प्रवेश द्वार तक कामिनी के फूलों व विद्युत झालरों से भव्य सजावट की गयी थी। मंदिर परिसर फू लों की खुशबू से महक उठा था। बाबा काल भैरव की महाआरती के बाद मंदिर का पट बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed