{"_id":"635d58aa83eb663fa5352b58","slug":"justice-krishna-murari-said-there-is-no-pressure-from-any-court-judicial-officers-give-decisions-on-facts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी बोले- किसी भी कोर्ट का कोई दबाव नहीं, तथ्यों पर निर्णय देते हैं न्यायिक अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी बोले- किसी भी कोर्ट का कोई दबाव नहीं, तथ्यों पर निर्णय देते हैं न्यायिक अधिकारी
Sat, 29 Oct 2022 10:15 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 29 Oct 2022 10:15 PM IST
सार
बनारस और सेंट्रल बार एसोसिएशन द्वारा 50 वर्ष की वकालत पूरा कर चुके 50 वरिष्ठ अधिवक्ताओ के सम्मान समारोह और विधि ग्रंथ संग्रह दान समारोह का आयोजन हुआ। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
अधिवक्ता अलंकरण और विधि ग्रंथ संग्रह दान समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी ने कहा कि न्यायिक अधिकारी वाद के तथ्यों, अपने ज्ञान और विवेक के आधार पर निर्णय देते हैं। इन पर हाईकोर्ट या सुप्रीमकोर्ट का कोई दबाव नहीं रहता है। शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित अधिवक्ता अलंकरण और विधि ग्रंथ संग्रह दान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे न्यायमूर्ति ने कहा कि कई ऐसे अधिवक्ताओं को सम्मानित कर गौरवान्वित हूं, जब मेरा जन्म भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
कचहरी में अधिवक्ताओं के बैठने की समस्या पर उन्होंने कहा कि जब परिवार का कुनबा बढ़ता है तब उसी पुश्तैनी मकान में रहते हैं या क्या करते हैं, यह आपको सोचना होगा। स्थिति यह है कि नई कचहरी के लिए एक बार 10 करोड़ आवंटित हुआ था, लेकिन आप सभी के विरोध से काम नहीं शुरू हुआ।
विज्ञापन
हाल यह है कि इमरजेंसी में फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी आसानी से नहीं पहुंच सकते। मॉडर्न चेंबर और बिल्डिंग समेत आधुनिक सुविधाओं की जरूरत है, इसके क्रियान्वयन में सहयोग किया जाएगा। बनारस व सेंट्रल बार एसोसिएशन के कार्यक्रम का शुभारंभ वेद प्रकाश मिश्र की टीम के मंगलाचरण, मुख्य व विशिष्ट अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन, अतिथियों के माल्यार्पण के साथ हुआ।
विज्ञापन
50 वर्ष से वकालत कर रहे 50 अधिवक्ताओं को सम्मान
50 वर्ष से वकालत कर रहे 50 अधिवक्ताओं को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्षों की वकालत के बाद जो सम्मान मिला, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।
समारोह में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी, न्यायमूर्ति शेखर यादव, प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति यूसी शर्मा, जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन श्रीनाथ त्रिपाठी, यूपी बार काउंसिल के सदस्य द्वय अरुण कुमार त्रिपाठी व हरिशंकर सिंह, सेंट्रल बार अध्यक्ष मोहन यादव व महामंत्री अश्वनी राय, बनारस बार अध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ शर्मा, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री सत्यवीर सिंह जादौन मंचासीन रहे।