{"_id":"60789e5e8ebc3e59257901c8","slug":"jurmana-city-news-vns585246257","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क लगाए बगैर मिले 1161 लोग, देना पड़ा 71 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क लगाए बगैर मिले 1161 लोग, देना पड़ा 71 हजार जुर्माना
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ने के बाद भी लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगा रहे हैं। ऐसे लोगों के साथ पुलिस अब सख्ती से पेश आ रही है। बृहस्पतिवार को मास्क लगाए बगैर मिले 1161 लोगों से पुलिस ने 71,900 रुपये जुर्माना वसूला।
पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि महानगर क्षेत्र में कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने के आरोप में आठ लोगों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी कर चलने वाले 256 वाहनों का चालान किया। वहीं, कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन कर चलने वाले 184 ऑटो और ई-रिक्शा का चालान यातायात पुलिस ने किया।
--------------------------------
17 पुलिसकर्मी अब तक हो चुके कोरोना पॉजिटिव
कोरोना वायरस के संक्रमण की जद में एक बार फिर से पुलिसकर्मी तेजी से आ रहे हैं। फिलहाल अब तक कमिश्नरेट के 11 और ग्रामीण इलाके के छह पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। अफसरों ने पुलिसकर्मियों को बेहद ही सावधानी और सुरक्षा के सारे उपायों के साथ ड्यूटी करने के लिए कहा है।