फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   junior doctors strike over delay in NEET PG counseling bhu opd in varanasi

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल: बीएचयू में मरीज परेशान, नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी से नाराजगी

Sat, 27 Nov 2021 11:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Nov 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
junior doctors strike over delay in NEET PG counseling bhu opd in varanasi
सर सुंदरलाल अस्पताल में बैठे मरीज। - फोटो : अमर उजाला

नीट पीजी काउंसलिंग में देरी होने पर शनिवार को आईएमएस बीएचयू के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीएचयू अस्पताल के साथ ही जूनियर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर में भी ओपीडी, वॉर्ड में कामकाज ठप कर विरोध जताया। इस दौरान ओपीडी में सन्नाटे जैसा माहौल दिखा। इलेक्टिव ओटी में भी जूनियर डॉक्टरों ने कोई काम नही किया।

विज्ञापन


जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार को सुबह आईएमएस निदेशक कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कई बार आवाज उठाने के बाद भी पीजी काउंसलिंग में जिस तरह से देरी हो रही है, इससे  कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने बताया कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है, ऐसे में जल्द से जल्द इसका निस्तारण होना जरूरी है।
विज्ञापन


इधर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर जाने की वजह से अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में ओपीडी प्रभावित रही और यहां केवल वरिष्ठ डॉक्टरों ने मरीजों को देखा। इस दौरान अस्पताल के एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने भी एमएस कार्यालय पर जूनियर डॉक्टरों से बातचीत की लेकिन वह अपनी हड़ताल पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed