फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Junior doctors and students fight in BHU hospital varanasi news

बीएचयू अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों और छात्रों में मारपीट

Sat, 12 Sep 2020 12:46 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 12 Sep 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Junior doctors and students fight in BHU hospital varanasi news
बीएचयू इमरजेंसी में जूनियर डॉक्टर-छात्रो में हुए गाली गलौच, मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मी और बाउंसर। - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में शुक्रवार को छात्रों और जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट से अफरातफरी मच गई। अस्पताल की इमरजेंसी में तीसरे तल पर हुई घटना में एमएस की ओर से एक पूर्व छात्र और तीन अन्य छात्र के खिलाफ लंका थाने में नामजद तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन

अस्पताल के एमएस ने लंका थाने में दी तहरीर

बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे तीसरे तल पर भर्ती एक मरीज को देखने आए छात्रों की किसी बात को लेकर वहां ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर से बहस हो गई। देखते-देखते मामला बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई। उधर घटना के विरोध में जूनियर डाक्टर भी इमरजेंसी पर जुटने लगे और विरोध जताया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ ही एमएस भी इमरजेंसी पहुंचे और डाक्टरों से बातचीत की।

विज्ञापन


यहां सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मामले में  बीएचयू अस्पताल के एमएस डॉ. एसके माथुर की ओर से लंका थाने में जो तहरीर दी गई है, उसमें बताया है कि छात्रों द्वारा डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही धक्का-मुक्की और मारपीट भी की गई। इसमें बीएचयू के तीन छात्रों और एक पूर्व छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। उधर, पीआरओ की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सभी रेजीडेंट तन्मयता के साथ सेवा में लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय का कहना है कि घटना के बाद से अस्पताल इमरजेंसी के साथ ही वार्डों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी करते रहने का निर्देश सुरक्षा व्यवस्था में लगे लोगों को दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed