{"_id":"58aacf774f1c1b5354b2312c","slug":"jounpur-bjp-workers-ary-very-happy-after-ravi-kishan-move","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" रविकिशन के भाजपा में शामिल होने से गृहनगर के कार्यकर्ता गदगद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविकिशन के भाजपा में शामिल होने से गृहनगर के कार्यकर्ता गदगद
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
Updated Mon, 20 Feb 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
ravi kishan manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म जगत में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता रविकिशन शुक्ल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसकी खबर लगते ही उनके गृहनगर जौनुपर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में रविकिशन जौनपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे।
जौनपुर के केराकत विकास खंड के बराई बिसुई गांव निवासी पंडित श्यामनारायण शुक्ल की चौथी संतान के रूप जन्मे रविकिशन पहले पुलिस इंस्पेक्टर बनना चाहते थे लेकिन अपने अभिनय के बल पर उन्होंने भोजपुरी फिल्म और बालीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली।
वर्ष 2007 के यूपी विधानसभा चुनाव और 2009 के लोकसभा चुनाव में यूपी और बिहार में उन्होंने कांग्रेस के लिए प्रचार किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में रविकिशन जौनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। लेकिन उन्हे बुरी तरह पराजय का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
रविकिशन को महज 42759 मत मिले थे। जबकि 367149 मत पाकर भाजपा के केपी सिंह सांसद चुने गए थे।

Trending Videos
गांव के घर पर लगा है ताला
रविकिशन के गांव का घर
- फोटो : अमर उजाला
रविकिशन के पिता श्यामनारायण और उनकी माता जड़ावती देवी घर पर रहते हैं। लेकिन इन दिनों दोनों लोग मुंबई में हैं। घर पर ताला लगा है।
रविकिशन के बड़े भाई रामकिशन फिल्म सिटी में काम करते हैं। दूसरे भाई रमेश मुंबई में किराना की दूकान चलाते हैं। तीसरे नंबर पर बहन रेखा शुक्ला, चौथे पर रविकिशन और पांचवें नंबर पर दूसरी बहन सुनीता शुक्ला हैं।
1969 में जन्में रवि किशन ने मुंबई के डान बास्को कालेज से बीकाम की डिग्री हासिल की है। वह अबतक 24 से अधिक हिंदी फिल्म और 350 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
दूरभाष पर हुई बातचीत में रविकिशन ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।