{"_id":"61881d46c97e7d2ca500f500","slug":"joint-director-inspected-dengue-ward-facilities-learned-from-patients-varanasi-news-vns6213825199","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त निदेशक ने डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण, मरीजों से जानी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त निदेशक ने डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण, मरीजों से जानी सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उस पर नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लेने रविवार को लखनऊ से संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य वाराणसी पहुंचे। संचारी अभियान से जुड़े डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने दीनदयाल अस्पताल, मंडलीय अस्पताल के डेंगू वार्ड का दौरा कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने डेंगू के लार्वा नष्ट कराने के अभियान में तेजी लाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया।
लखनऊ से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आए संयुक्त निदेशक ने पहले दिन अस्पतालों का दौरान करने के बाद दूसरे दिन सात नवंबर को काशी विद्यापीठ ब्लॉक में केसरीपुर गांव और आराजीलाइन के कन्नाड़ी ब्लॉक का भी दौरा किया। उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से भी संचारी रोग अभियान के बारे में बातचीत कर प्रगति का जायजा लिया। दस्तक अभियान के तहत आशाओं द्वारा घर घर भ्रमण कर खोजे गए बुखार के मरीज, क्षय रोग के लक्षण, कुपोषित बच्चों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर बृजमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
काशीपुरा और चोलापुर में मिले डेंगू मरीज
जिले में डेंगू मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसमें रविवार को चोलापुर में 19 वर्षीय युवक और काशीपुरा में 50 वर्षीय महिला की डेंगू रिपोर्ट पाजीटिव आई है। इसके बाद अब मरीजों की संख्या बढ़कर 188 हो गई। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि इस समय अस्पतालों में 43 मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को 2192 घरों में सर्वे किया गया, जिसमें एक घर में डेंगू का लार्वा मिलने पर उसे नष्ट कराया गया।