फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jila panchayt eiection

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान आज

Sat, 03 Jul 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
jila panchayt eiection
मिर्जापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान का आयोजन किया गया है। इस दौरान 44 वार्ड के लिए दो उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 44 जिला पंचायत सदस्य करेंगे। दोपहर तीन बजे के कुछ देर बाद मतगणना शुरू होगी जो कि कार्य की समाप्ति तक होगी। मतदान के दौरान कोविड- 19 की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

मतदान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर को सील कर दिया गया है। मतदान स्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर आवागमन को नियंत्रित किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 44 वार्ड के लिए 44 जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। मतदान के लिए सभी मतदाताओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए मात्र दो उम्मीदवार मैदान में हैं। एक भाजपा के राजू कन्नौजिया व दूसरे सपा की आशा गौतम हैं। जानकार फिलहाल जोड़- तोड़ की लड़ाई मान रहे हैं। हालांकि एक पक्ष एक बाहुबली पूर्व विधायक का खास होने के कारण इस चुनाव में धनबल का प्रदर्शन कर रहा है। वहीं दूसरा पक्ष फिलहाल संख्या बल के भरोसे बैठा है। भाजपा जिला पंचायत सदस्यों की संख्या तो मात्र पांच ही बतायी जा रही है लेकिन अन्य सदस्यों के समर्थन का दावा किया जा रहा है। यही दावा सपा के उम्मीदवार भी कर रहे हैं। वैसे तो संख्या बल सपा के जिला पंचायत सदस्यों का अधिक बताया जा रहा है लेकिन मौके पर कौन किसका कितना साथ देता है। यह वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन

इनसेट
बिना मास्क के प्रवेश नहीं
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा है कि मतदान केंद्र के पास बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है। यदि पहचान के लिए संदिग्धता की स्थिति आती है तो मास्क उतारा जा सकता है। इसका कड़ाई से पालन किया जाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
किसी भी समस्या के लिए प्रेक्षक से करें संपर्क
मिर्जापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई 2021 को होने वाले मतदान एवं मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए राज्य सूचना आयोग के सचिव जगदीश प्रसाद को प्रेक्षक नियुक्त किया गया हैं। प्रेक्षक का आगमन शुक्रवार कोे अष्टभुजा निरीक्षण गृह, विंध्याचल में हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से संबंधित कोई भी व्यक्ति किसी भी समस्या, शिकायत, सुझाव एवं सलाह के लिए प्रेक्षक से मिल सकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिये आदर्श आचार संहिता के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
मूल कॉपी
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान आज
मतदान के बाद उसी दिन मतगणना भी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान का आयोजन किया गया है। कोविड- 19 की गाइड लाइन के तहत मतदान होगा और उसके बाद उसी दिन दोपहर तीन बजे से मतगणना होगी जो कि कार्य की समाप्ति तक होगी।
मतदान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर को एक प्रकार से सील कर दिया गया है। चारों ओर से बैरिकेडिंग कर आवागमन को नियंत्रित किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 44 वार्ड के 44 जिला पंचायत सदस्य मतदान कर चुनाव करेंगे। मतदान के लिए सभी मतदाताओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए मात्र दो उम्मीदवार मैदान में हैं। एक भाजपा के राजू कन्नौजिया व दूसरे सपा की आशा गौतम। जानकार फिलहाल जोड़- तोड़ की लड़ाई मान रहे हैं। हालांकि एक पक्ष एक बाहुबली पूर्व विधायक का खास होने के कारण इस चुनाव में धनबल का जोरशोर से प्रदर्शन कर रहा है। वहीं दूसरा पक्ष फिलहाल संख्या बल के भरोसे बैठा है। भाजपा जिला पंचायत सदस्यों की संख्या तो मात्र पांच ही बतायी जा रही है लेकिन अन्य सदस्यों के समर्थन का दावा किया जा रहा है। यही दावा सपा के उम्मीदवार भी कर रहे हैं। वैसे तो संख्या बल सपा के जिला पंचायत सदस्यों का अधिक बताया जा रहा है लेकिन मौके पर कौन किसका कितना साथ देता है। यह वक्त ही बताएगा।
इनसेट
बिना मास्क के प्रवेश नहीं
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा है कि मतदान केंद्र के पास बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है। मास्क हर समय पहनना होगा। यदि पहचान के लिए संदिग्धता की स्थिति आती है तो मास्क उतारा जा सकता है। इसका कड़ाई से पालन किया जाना अनिवार्य होगा।

इनसेट
किसी भी समस्या के लिए प्रेक्षक से करें सम्पर्क
मिर्जापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई 2021 को होने वाले मतदान एवं मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु राज्य सूचना आयोग के सचिव जगदीश प्रसाद प्रेक्षक नियुक्त किया गया हैं। प्रेक्षक का आगमन शुक्रवार कोे अष्टभुजा निरीक्षण गृह, विन्ध्याचल में हो गया है। कहा गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से संबंधित कोई भी व्यक्ति किसी भी समस्या, शिकायत, सुझाव एवं सलाह के लिए प्रेक्षक से मिल सकता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिये आदर्श आचार संहिता के तहत सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गयी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed