फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jila panchayat member criminal records searching in varanasi

वाराणसी: जिला पंचायत सदस्यों की खंगाली जा रही आपराधिक कुंडली, सपा-भाजपा की रहेगी टक्कर

Thu, 13 May 2021 10:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 13 May 2021 10:19 AM IST
सार

चुनाव टलने के चलते सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुटी हैं। यह सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा और सपा की इस बार टक्कर रहेगी।



 

विज्ञापन
Jila panchayat member criminal records searching in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए भाजपा और सपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। वहीं सभी जीते 39 सदस्यों की आपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है। एक जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि जीतने वाले प्रत्याशी और उनके पति दोनों की अपराधी कुंडली खंगाली जा रही है। जीतने वाले प्रत्याशी के परिवार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए कई जगह से पूछताछ शुरु हो गई है।

विज्ञापन


दरअसल चुनाव टलने के चलते सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुटी हैं। यह सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा और सपा की इस बार टक्कर रहेगी। दोनों संगठनों के पास दावेदारों के आवेदन पहुंचने लगे हैं और पार्टी भी कई नामों पर मंथन कर रही है।
विज्ञापन


जिला पंचायत की 40 सीटों में से 1 सीट रिक्त हो गई है। अध्यक्ष के चुनाव के लिए आधे से एक अधिक वोटों की जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में 20 प्लस 1 का जादुई आंकड़ा प्राप्त करने में सभी पार्टियां जुटी हैं। तकरीबन 25 सदस्यों अपने पाले में करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि विषम परिस्थितियों में हार जीत के फैसले में कोई रुकावट ना आने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा की ओर से जहां चंदा यादव, प्रमिला यादव के नाम की चर्चा है तो वहीं भाजपा से पूनम मौर्य और सरिता प्रजापति के नाम की चर्चा चल रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी के पास कई नाम आए हैं अभी किसी नाम पर फाइनल नहीं हुआ है। पार्टी से जुड़े 16 सदस्य जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं। इसके अलावा और भी जिला पंचायत सदस्य संपर्क में हैं। जिनकी मदद से भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी को बैठाएगी।

सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि अभी चंदा यादव, प्रमिला यादव के नाम पर विचार किया गया है। लेकिन अभी इसे फाइनल नहीं किया गया है। संगठन स्तर पर चर्चा करने के बाद ही इसे फाइनल किया जाएगा। वैसे जिला पंचायत के सदस्यों में पार्टी की मजबूत स्थिति है । तकरीबन 15 सदस्य हम लोगों के साथ हैं । इसके अलावा विपक्ष के भी 15 सदस्य हमारे संपर्क में हैं । इस नाते इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा की प्रत्याशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed