{"_id":"5da0e6fc8ebc3e015255a6f2","slug":"jhunna-varanasi-news-vns488519533","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेदपोशों के संरक्षण में पूर्वांचल से पंजाब पहुंचा झुन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेदपोशों के संरक्षण में पूर्वांचल से पंजाब पहुंचा झुन्ना
विज्ञापन
वाराणसी। सफेदपोशों की संरक्षण में एक लाख का इनामी बदमाश श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित पूर्वांचल से पंजाब पहुंच गया, जबकि पुलिस की टीमें व खुफिया इकाइयाें की सारी कसरत धरी की धरी रह गई। इस मामले में पंजाब सेल में बंद पूर्वांचल के बाहुबली विधायक का नाम सामने आ रहा है। पुलिस झुन्ना पंडित और विधायक के करीबियों का कनेक्शन खंगाल रही है।
दिव्यांग की हत्या सहित अन्य मामलों में पुलिस झुन्ना की पता लगाती रह गई और उसे पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पूर्वांचल के एक बाहुबली के संरक्षण में उसे पंजाब ले जाया गया। बीते दिनों कुछ इनपुट मिलने पर दिल्ली पहुंची वाराणसी क्राइम ब्रांच की टीम का आमना-सामना झुन्ना पंडित से हुआ जरूर पर वह बच निकलने में कामयाब रहा। तब से वह पंजाब में ही छिपकर रह रहा था। इससे पहले की सुरागकशी में लगी स्थानीय टीमों को कोई सफलता मिलती पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। झुन्ना पंडित को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए कैंट थाने की एक टीम पंजाब रवाना हुई है। उसे कस्टडी में लेकर पुलिस दिव्यांग हत्याकांड के कारणों, इस्तेमाल हथियार आदि को लेकर पूछताछ करेगी। इतना ही नहीं शरणदाताओं का पता लगाने का भी प्रयास करेगी।
गैंग के अन्य सदस्यों पर नजर
झुन्ना पंडित की गिरफ्तारी के बाद अब गैंग के अन्य सदस्यों पर पुलिस नकेल कसने की तैयारी में है। गैंग के कुछ सदस्यों ने आत्मसमर्पण तो कुछ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी बचे गुर्गों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजना चुनौती होगी।
विज्ञापन
सोलह वर्ष की उम्र में किया था पहला कत्ल
रोपड़। करीब 24 वर्ष के झुन्ना पंडित ने 15 साल की आयु में ही आपराधिक दुनिया में पैर रखा था। 16 वर्ष की आयु में पहले कत्ल की वारदात को अंजाम दिया। वह तीन साल के लिए दो बार जुवैनाइल जेल में भी रहा है। बालिग होने के बाद झुन्ना बड़ी वारदातों को लगातार अंजाम तो देता गया। पुलिस के हत्थे वह पहली बार चढ़ा है। एसएसपी के अनुसार झुन्ना पंडित को यूपी, दिल्ली और राजस्थान के कई समाज विरोधी तत्वों की सरपरस्ती हासिल है। पुलिस के अनुसार वह बसपा और भाजपा नेताओं के कत्ल में भी शामिल रहा है।
एसएसपी ने बताया कि गैंगेस्टर झुन्ना पंडित दुर्गा माता का भक्त है। वह हिमाचल प्रदेश में माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद दिल्ली वापस आ रहा था। पंजाब हिमाचल सरहद पर उसकी पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। यह दिल्ली, जयपुर और माउंट आबू के सुरक्षित स्थानों पर भी रहता रहा है। अब इसे किसी ने हिमाचल प्रदेश में धार्मिक स्थानों के नजदीक रहने की सलाह दी थी। इसके बाद वह यहां पर आया था। तभी पुलिस को इसके यहां घूमने की सूचना मिल गई।
बाबतपुर से दिल्ली तक हवाई जहाज में करता था सफर
पुलिस ने बताया कि गैंगेस्टर झुन्ना पंडित के तीन भाई है। उसके पिता ट्रांसपोर्टर है, जिनके तीन ट्रक स्थानीय गैस एजेंसी में चलते हैं। यूपी पुलिस ने भी झुन्ना पंडित का दिल्ली तक पीछा किया था। गैंगेस्टर झुन्ना पंडित बाबतपुर हवाई अड्डे से दिल्ली तक जहाज से आता-जाता था और छोटे मार्गों पर मोटरसाइकिल से सफर करता था। पुलिस ने झुन्ना पंडित से एक चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसे उसने दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बाहर से चोरी किया था। पुलिस के अनुसार नवीं पास झुन्ना पंडित का साथी दिल्ली में पढ़ाई करता है।