फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jhansi Hostel winner in state level hockey competition

Varanasi News: राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में झांसी हॉस्टल विजेता

Mon, 12 Jan 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Jhansi Hostel winner in state level hockey competition
डाॅ. विभूति नारायण सिंह खेल मैदान पर गंगापुर एकेडमी की ओर से आयोजित 40 वीं पंडित कृष्ण देव उपाध्याय राज्य स्तरीय प्राइस मनी हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच में झांसी हॉस्टल ने जीत हासिल की। फाइनल मैच झांसी हॉस्टल बनाम गंगापुर हॉकी एकेडमी के बीच खेला गया।
विज्ञापन

दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए मैच के हाफ टाइम तक दोनों टीम बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ के 32वें मिनट में झांसी हॉकी के खिलाड़ी अंकित पटेल ने फ़ील्ड गोल कर अपने टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसी के तुरंत बाद 33वें मिनट में अखिलेश यादव ने गोल कर झांसी हॉस्टल अपने टीम को 2-0 से आगे कर दिया। जवाबी आक्रमण में गंगापुर हॉकी एकेडमी के अंकित सिंह ने मैच के 47वें मिनट में गोल कर टीम को 2-1 पर ला दिया। यही स्कोर मैच के अंतिम समय तक रहा और झांसी हॉस्टल विजेता रही। मुख्य अतिथि देव राज सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि राजेश राय आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं। धन्यवाद ज्ञापन क्लब के अध्यक्ष मो. हुसैन अंसारी और संचालन रोहित मोदनवाल, चरनदास गुप्ता, विजय राजभर ने किया। निर्णायक की भूमिका में सुरेंद्र गौड़, जावेद, रिंकू सिंह, धनश्याम चोटीवाला, मोहम्मद अंसार अंसारी और राहुल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed