फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूबसूरत तस्वीरें: महामना की बगिया में बसंत पंचमी की धूम, बीएचयू कैंपस में निकली झांकी

Thu, 30 Jan 2020 01:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Jan 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Jhanki on Basant Panchami today at BHU Campus varanasi
बीएचयू में निकली झांकी। - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू का स्थापना दिवस समारोह बृहस्पतिवार को बसंत पंचमी के दिन धूमधाम से मनाया गया। परिसर में हर तरफ छात्र-छात्रा पीले रंग के परिधान में दिख रहे थे। स्थापना स्थल पर कुलपति की ओर से पूजन के बाद बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर सहित विभिन्न संकायों, संस्थानों के साथ ही आईआईटी बीएचयू की ओर से गाजे बाजे के साथ आकर्षक झांकियां निकाली गई। झांकियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, तकनीक, स्वास्थ्य, खेल, कृषि, सैन्य क्षेत्र में विकास की झलक दिखाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Jhanki on Basant Panchami today at BHU Campus varanasi

विश्वविद्यालय परिसर में हर साल बसंत पंचमी पर स्थापना दिवस मनाया जाता है। ट्रामा सेंटर परिसर स्थित स्थापना स्थल पर कुलपति प्रो. राकेश भटनागर, रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापना स्थल पर पूजन कराया।

Jhanki on Basant Panchami today at BHU Campus varanasi

इसके बाद रूइया छात्रावास के पास महिला महाविद्यालय, कला संकाय, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधशास्त्र, समाज विज्ञान, कृषि विज्ञान संकाय, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, राजीव गांधी दक्षिणी कैंपस बरकछा, आईआईटी बीएचयू की झांकियां मालवीय भवन के सामने से गुजरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhanki on Basant Panchami today at BHU Campus varanasi

एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर किसी ने शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेल तो किसी ने कृषि, समाज सेवा, सैन्य क्षेत्र में उपलब्धियों पर काव्यपाठ, नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों में संदेश बाटा। इस दौरान कुलपति-रेक्टर के साथ ही गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बीएम शुक्ल, कार्यपरिषद सदस्य प्रो. आद्या प्रसाद पांडेय, छात्र अधिष्ठाता प्रो.एमके सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को सराहा।

विज्ञापन
Jhanki on Basant Panchami today at BHU Campus varanasi

उड़ाया अबीर गुलाल, होली गीतों पर थिरके
स्थापना दिवस पर निकली झांकी में छात्र-छात्राओं ने अबीर गुलाल भी उड़ाए। इस दौरान फिल्मी गीतों से लेकर होली गीतों पर छात्र ढोल नगाड़े की थाप पर खूब थिरके और एक दूसरे को बसंत पंचमी और स्थापना दिवस की बधाईयां दी। रूईया छात्रावास के पास से निकलकर झांकी मालवीय भवन, आईएमएस होते हुए महिला महाविद्यालय चौराहे पर आकर समाप्त हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed