{"_id":"5f6ddf41d67f2f11071d2e5b","slug":"jewelry-stolen-after-fainting-girl-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: घर में अकेली बालिका को बेहोश कर गहना चोरी कर ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: घर में अकेली बालिका को बेहोश कर गहना चोरी कर ले गए बदमाश
Sat, 26 Sep 2020 12:42 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के ददरी केवटान बस्ती में दो अज्ञात बदमाशों ने घर में बालिका को अकेला देखकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाशों ने पहले बालिका को बेहोश किया फिर 70 हजार रुपये कीमत के आभूष लेकर फरार हो गए। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। कृपाशंकर बिंद के घर पहुंचे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। जानकारी होने पर कृपाशंकर ने बृहस्पतिवार की रात बेलन बरौधा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कृपाशंकर ने बताया है कि बुधवार को वह काम से कहीं गए थे। उसकी पत्नी भी अपने खेत की निगरानी करने चली गई थी। उसी दौरान दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच एक बाइक से दो बदमाश उसके घर पहुंचे और घर पर मौजूद उसकी पुत्री से कहा कि तुम्हारे पिता ने हमें भेजा है। एक बदमाश ने पुत्री से किताब कापी मंगाकर उससे पढ़ाई लिखाई के बारे में बातचीत करने लगे। उसी दौरान किसी काम से पुत्री जब घर के भीतर गई तो पीछे से दूसरा बदमाश भी घर में दाखिल हो गया।
विज्ञापन
बदमाशों ने बालिका को बेहोश कर घर के अंदर रखे बक्से से सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद कृपाशंकर व उनकी पत्नी घर पहुंचे तो उनकी बेटी सोती मिली। जगाने पर नहीं उठी। शंका होने पर जब पत्नी ने घर में देखा तो उसका बक्सा खुला था और उसमें रखे सभी आभूषण गायब थे। एक घंटे बाद जब बालिका की नींद खुली तो कुछ देर बाद उसने आए हुए दोनों बदमाशों के बारे में माता पिता को बताया। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन