फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jewelery worth of RS five lakhs stolen from jewelery shop in varanasi

Varanasi: सेंधमारी कर ज्वेलरी शॉप से पांच लाख के गहने चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 10 Oct 2022 11:54 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Oct 2022 11:54 AM IST
सार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नवापुरा बाजार बेला रोड स्थित मां ज्वेलर्स (स्वामी परमहंस आभूषण केंद्र) में रविवार चोरों ने की सेंधमारी की और करीब पांच लाख के गहने चोरी कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Jewelery worth of RS five lakhs stolen from jewelery shop in varanasi
चोरों ने तोड़ी दीवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नवापुरा बाजार बेला रोड स्थित मां ज्वेलर्स (स्वामी परमहंस आभूषण केंद्र) में रविवार चोरों ने की सेंधमारी की और करीब पांच लाख के गहने चोरी कर फरार हो गए। दुकान में लगी सीसी कैमरे की डीवीआर भी उठा ले गए। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


दुकान के मालिक  मुनारी (चौबेपुर) के मूल निवासी रंजीत सेठ ने बताया कि रोज की तरह दुकान बंद कर रविवा शाम अपने घर चले गए। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने दुकान में सेंधमारी कर चोरी की जानकारी दी। आननफानन दुकान पहुंचे। दीवार के पिछले हिस्से को तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। शटर उठाया तो तिजोरी टूटी हुई और अंदर रखा सारा सामान गायब मिला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई। पीड़ित रंजीत सेठ के अनुसार चोर डेढ़ लाख रुपए कैश, सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान का झाला और चांदी के जेवर समेत कुल पांच लाख का सामान उठा ले गए हैं। घटना के बाद से क्षेत्र के सर्राफा व्यवसायियों एवं स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश है। चोलापुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं आए दिन हो रही है। पूर्व में भी हुई कई चोरियों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed