{"_id":"5b17ec1a4f1c1ba06e8b6c2d","slug":"jethani-beat-devrani-due-to-property-dispute-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस इतनी सी बात पर जेठानी ने देवरानी को पीटा, मौके पर मौजूद पुलिस बनी रही तमाशबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस इतनी सी बात पर जेठानी ने देवरानी को पीटा, मौके पर मौजूद पुलिस बनी रही तमाशबीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के भदोही में जायदाद बंटवारे को लेकर ठानी ने अपनी देवरानी की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद चौरी थाने की पुलिस तमाशबीन बनी रही। बाद में पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।
चौरी थानाक्षेत्र के जद्दूपुर गांव निवासी प्रभावती देवी पत्नी राजमणि उपाध्याय का उनके जेठ के साथ जमीन-जायदाद बंटवारे का विवाद चल रहा है। आरोप है कि विपक्षियों ने उनके घर से सामान निकालकर बाहर कर दिया और कमरे में अपना ताला लगा दिया।
मंगलवार को पैतृक जायदाद के बंटवारे की बात करने प्रभावती पुलिस के साथ जद्दूपुर गईं थीं। आरोप है कि जेठ लालमणि, उनकी पत्नी सुशीला देवी, महिमा देवी, सतीश उपाध्याय जायदाद बंटवारे की बात सुनते ही आग बबूला हो गए और प्रभावती को पीटने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर मौजूद चौरी थाने की पुलिस तमाशबीन बनी रही। इस पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। बुधवार को पीड़िता ने पुलिस कप्तान सचींद्र पटेल से न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।