फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jesus Christ crucified after 14 stages of torture

14 चरणों की यातना के बाद सूली पर चढ़े ईसा मसीह

Sat, 16 Apr 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Jesus Christ crucified after 14 stages of torture
प्रभु यीशु मसीह के बलिदान दिवस गुड फ्राइडे पर शुक्र वार को शहर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। मुख्य आयोजन शहर के सबसे बड़े गिरजाघर छावनी के सेंट मेरीज कैथेड्रल में हुआ। यहां पूजन और यीशु के वचन स्मरण के बाद 14 चरणों की यातना संदेशों से गुजरती हुई क्रूस की यात्रा निकाली गई। इसी के साथ मानवता के लिए जीवन देने वाले प्रभु सूली पर चढ़े।
विज्ञापन

चर्च में दोपहर बाद से ही शुरू हुए प्रार्थना सभाओं का दौर देर शाम तक जारी रहा। कैंटोंमेंट स्थित लाल चर्च में फादरी संजय दान की अगुवाई में विशेष प्रार्थना व सात वचनों को याद किया गया। वहीं सेंट पॉल चर्च, सेंट थॉमस चर्च, चर्च और बनारस में समेत अन्य चर्च में भी पूजा-आराधना के बाद सभा हुई।
विज्ञापन

छावनी स्थित सेंट मेरीज कैथेड्रल में दोपहर में विशेष पूजा हुई। बिशप फादर यूजीन जोसेफ समेत चर्च के पुरोहितों ने प्रभु यीशु के क्रूस पर लटकाए जाने के समय दिए गए सात वचनों का एक-एक कर स्मरण कराया। शाम को क्रूस की यात्रा निकाली गई। प्रभु के दुख भोग पाठ के दौरान मसीही विश्वासियों ने परिसर में चुनिंदा 14 स्थानों पर उनके एक चरणों के दुख का पाठ किया। क्रूस यात्रा के बाद विशेष प्रार्थना और गीतों से प्रभु की आराधना हुई। इस दौरान फादर विजय शांति राज, फादर राज, फादर फिलिप आदि मौजूद रहे। शुक्रवार की रात से चर्च में मसीही विश्वासी पास्का जागरण कर प्रभु की आराधना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभु के सात वचनों को किया गया याद
कैंटोंमेंट स्थित लाल चर्च में सर्विस की शुरुआत पूजन गीतों से हुई। जिसमें फादर संजय दान ने जैसा मैं हू, बगैर एक बात..., यीशु ने अपना खून बहा के मुझे बचा लिया... प्रार्थना गीत गाए। इसके बाद संजय दान, शीला एंड्रयूज, सुरेंद्र चरन, मानिल दयाल, स्मृति दान, एसवी दास ने प्रभु द्वारा क्रूस पर चढ़ाए जाने के दौरान बोले गए सात वचनों को याद कराया गया। सेंट पॉल चर्च में सैम जोशुआ, सेंट थॉमस चर्च में न्यूटन स्टीवन्स व रामकटोरा चर्च में पादरी आदित्य कुमार व विजेता प्रेयर मिनीस्ट्रीज में पादरी अजय कुमार, पास्टर एसपी सिंह ने आराधना कराई।

आज पास्का जागरण, कल जी उठेंगे प्रभु
गुड फ्राइडे पर सूली चढ़ाए जाने के तीसरे दिन ईस्टर संडे पर मसीही अनुयायी ईस्टर का जुलूस निकालेंगे। शनिवार को पास्का जागरण होगा और रविवार को ईस्टर पर प्रभु फिर से जी उठेंगे। शनिवार को छावनी के सेंट मेरीज कैथेड्रल चर्च से निकलने वाला जुलूस अपने परंपरागत रूट से होता हुआ वापस चर्च पहुंचेगा। जुलूस में प्रभु यीशु मसीह की झांकियां रहेंगी। कैथेड्रल में प्रभु वचनों की झांकी भी सजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed