फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jesus born in a manger 70 kg cake cut in Mahaghirja moment of excitement

Christmas 2024 : चरनी में जन्मे यीशु..., महागिरजा में कटा 70 किलो का केक, सजी झांकी; बाइबिल का हुआ पाठ

Wed, 25 Dec 2024 12:06 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 25 Dec 2024 12:06 AM IST
सार

Christmas 2024 : छावनी स्थित महागिरजा में प्रभु की चरनी में जन्म की झांकी सजाई गई और बाइबिल का पाठ हुआ। जैसे ही शांति दूत का जन्म हुआ पूरा हाल उत्साह से भर गया। महागिरजा में 70 किलो का केट काटा गया और सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।
 

विज्ञापन
Jesus born in a manger 70 kg cake cut in Mahaghirja moment of excitement
प्रभु यीशु का जन्म हुआ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रात 12 बजते ही प्रभु यीशु के जन्मोत्सव का उल्लास छा गया। चर्चों की घंटियां बजते ही कैरोल गूंज उठे। गिरजाघरों से लेकर मसीही घरों में प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में केक कटे। मेरी क्रिसमस..., जिंगल बेल... जैसे गीत फिजा में गूंज उठे। छावनी स्थित महागिरजा में प्रभु की चरनी में जन्म की झांकी सजाई गई। यहां बिशप फादर यूजीन जोसेफ ने 70 किलो का केक काटा। 
विज्ञापन




बिशप ने बाइबिल का पाठ कर दुनिया में शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। बुधवार को गिरजाघरों में प्रार्थना सभा होगी। महागिरजा परिसर में तीन दिवसीय क्रिसमस मेला शुरू होगा। उधर, मंगलवार की रात 12 बजने से पहले महागिरजा में लोग प्रभु की आराधना के लिए पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


रात 10:30 बजे से बाइबिल पाठ के जरिये प्रभु यीशु के जन्म, उनके जीवन चरित्र और उनकी महिमा का गान हुआ। पुरोहितों ने मीसा पूजा के साथ पाप की माफी, पाठ व प्रवचन के बाद रोटी व दाखरस पर प्रार्थना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 12 बजे के बाद प्रभु यीशु के जन्म के बाद चरनी में रखे प्रभु के बाल स्वरूप को चूमने व छूने के लिए होड़ मची रही। इस दौरान पल्ली पुरोहित फादर अगस्टीन केके, पुरोहित फादर थामस, फादर संजय आदि रहे। वहीं, लाल चर्च, तेलियाबाग चर्च, सेंट पॉल चर्च सिगरा, सेंट थॉमस चर्च गिरजाघर, लंका, बरेका, शिवपुर, चांदमारी, सुंदरपुर, महमूरगंज आदि गिरजाघरों में भी आकर्षक सजावट की गई थी। 

प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाई गई और प्रार्थना सभा हुई। उधर, मसीही बाहुल्य कॉलोनियों व होटलों में भी केक काटकर क्रिसमस मनाया गया। 

आज चर्चों में होगी प्रार्थना सभा
क्रिसमस पर बुधवार को शहर से लेकर गांव तक के गिरजाघरों में प्रार्थना सभा होगी। महागिरजा में बिशप फादर यूजीन जोसेफ प्रार्थना कराएंगे। इसके बाद क्रिसमस मेला शुरू हो जाएगा। यहां पर पहली बार बसाए गए क्रिसमस गांव में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाई गई है। 10 मिनट के लेजर शो से भी यीशु के जन्म को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा कठपुतली नृत्य, बाइबिल प्रदर्शनी लगेगी।

सेंटा क्लॉज व क्रिसमस ट्री की खूब हुई बिक्री
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बाजार भी गुलजार रहे। सेंटा क्लॉज के ड्रेस और टोपी के साथ क्रिसमस ट्री की खूब बिक्री हुई। स्कूलों में भी क्रिसमस का आयोजन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये उत्सव मनाया।
 
भोजपुरी में गाए कैरोल 
क्रिसमस पर पिंडरा में भोजपुरी में कैरोल गाया गया। मंगलवार की रात करीब 250 मसीही परिवार भोजपुरी चर्च में क्रिसमस मनाने के लिए जुटे थे। सभी ने भोजपुरी में कैरोल गाया। महिलाओं ने सोहर गाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed