फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jerseys of Singh Sisters auctioned in Charity Auction Night

‘चैरिटी ऑक्शन नाइट’ पांच लाख रुपये में नीलाम हुईं ‘सिंह सिस्टर्स’ की जर्सियां, दुनिया के नामचीन खिलाड़ियों के सामानों की लगी बोली

Sun, 21 Feb 2021 12:44 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 21 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Jerseys of  Singh Sisters auctioned in Charity Auction Night
‘सिंह सिस्टर्स’ की जर्सी। - फोटो : सोशल मीडिया।

बंगलूूरू के एक होटल में शुक्रवार रात आयोजित चैरिटी ऑक्शन नाइट में दुनिया के नामचीन खिलाड़ियों के सामानों के साथ सिंह सिस्टर्स की जर्सियों की भी बोली लगी। पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी आकांक्षा सिंह ने बताया कि सिंह सिस्टर्स की जर्सियां पांच लाख रुपये में बिकी हैं। साढ़े छह घंटे तक चले चैरिटी ऑक्शन से लगभग 70 लाख रुपये जुटाए गए। यह राशि टोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे भारतीय खिलाड़ियों पर खर्च होगी।

विज्ञापन


एंटरप्रेन्योर आर्गनाइजेशन और गो स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित इस नीलामी कार्यक्रम में अर्जेंटीनी फुटबाल स्टार डिएगो माराडोना, लियोनेल मेसी की जर्सियों के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की हस्ताक्षरयुक्त कैप, क्रिकेटर शिखर धवन और पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के हस्ताक्षर वाला बल्ला, जमैका के फर्राटा चैंपियन उसेन बोल्ट के हस्ताक्षर वाला जूता, 20 से अधिक ग्रैंड स्लैम टाइटिल जीत चुके स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर की हेड बैंड, पुलेला गोपीचंद के बैडमिंटन रैकेट के साथ ही ‘सिंह सिस्टर्स’ ओलंपियन जिम्नास्ट दीपा करमाकर की जर्सियों की बोली लगी।
विज्ञापन


इसमें देश के प्रमुख खेल प्रमोटर्स के अलावा निजी और कारपोरेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के नुमांइदों की भागीदारी रही। आकांक्षा ने बताया कि इसमें सर्वाधिक बोली उसेन बोल्ट के जूते की लगी। लेकिन कुल कितनी रुपये में इसे खरीदा गया यह गोपनीय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेसी, माराडोना की जर्सियों के बराबर रही ‘सिंह सिस्टर्स’ की जर्सियां
चैरिटी ऑक्शन नाइट में मौजूद रहीं आकांक्षा सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, जिस प्लेटफार्म पर बोल्ट, फेडरर, जॉर्डन, माराडोना, मेसी, विराट कोहली, द्रविड़ जैसे दुनिया के धुरंधर खिलाड़ियों के साजो-सामान की नीलामी हो रही हो, वहां सिंह सिस्टर्स की मौजूदगी ही उन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए काफी है जो छोटे शहरों से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। मेसी, माराडोना के हस्ताक्षर वाली जर्सियों के बराबर ही हमारी जर्सियों की भी बोली लगी, यह हमारे लिए गौरव की बात है।

आकांक्षा, प्रियंका व निरंजन ने सुनाई कामयाबी की कहानी
चैरिटी ऑक्शन से पूर्व यहां पैनल परिचर्चा में शामिल अलग-अलग खेलों के महारथियों ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई। इसमें रियो ओलंपिक में फाइनल तक का सफर तय करने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट दीपा करमाकर, भारतीय बास्केटबाल टीम की पूर्व कप्तान आकांक्षा सिंह, 20 किमी रेस वॉक में राष्ट्रीय कीर्तिमान बना टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाली एथलीट प्रियंका गोस्वामी, अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक निरंजन मुकुंदन व स्पोर्ट्स ब्रॉडकॉस्टर सुहैल चंडोक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed