{"_id":"5ca71ba1bdec221450546329","slug":"jeep-collapsed-full-of-devotees-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : श्रद्धालुओं से भरी जीप पलटी, कई लोग घायल, दो महिलाओं की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : श्रद्धालुओं से भरी जीप पलटी, कई लोग घायल, दो महिलाओं की हालत गंभीर
Fri, 05 Apr 2019 03:21 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 05 Apr 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
पलटी हुई जीप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में श्रद्धालुओं भरी जीप पलट गई। जिसमें बैठे सभी श्रद्धालु घायल हो गए। जिसमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा ऊंचाई पर जीप को चढ़ाते वक्त हुआ है।
विज्ञापन
सोनभद्र के अनपरा के झिंगुरदा में एक हनुमान मंदिर है। इस मंदिर में शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे 10 श्रद्धालु जीप में बैठ कर दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में ढलान पर जीप चढ़ाते वक्त श्रद्धालुओं से भरी जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मध्यप्रदेश स्थिति नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिसमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक जीप में चालक समेत 10 लोग सवार हो कर हनुमान मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। सभी घायल शक्तिनगर स्थित खड़िया के निवासी है।
विज्ञापन