JEE Mains: काशी के 600 छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 20 हजार रैंग में इन युवाओं ने बनाई जगह; जानें खास
JEE Mains News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से करवाई गई जेईई मेन परीक्षा के परिणाम के जारी होने के बाद परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली है। दूसरे सत्र के परिणाम में बड़ी संख्या में छात्रों ने सफलता पाई है। 600 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन के आधार पर आगे की पढ़ाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main Result 2025: एनटीए की ओर से 2 से 9 अप्रैल के बीच हुई परीक्षा में वाराणसी से दो हजार विद्यार्थियों ने दूसरे सत्र की परीक्षा दी थी। शनिवार को शिक्षण संस्थानों में सफलता पाने वाले छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया तो शिक्षकों ने भी लक्ष्य निर्धारित कर आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
जेआरएस के 48 छात्रों ने 20 हजार रैंक में बनाई जगह
जेआरएस ट्यूटोरियल्स के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। 48 छात्रों ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम 20000 रैंक के अंदर स्थान प्राप्त कर संस्था का मान बढ़ाया है। शनिवार को दुर्गाकुंड कार्यालय पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्था के निदेशक एके झा ने सफल छात्रों को बधाई दी।
कहा कि जेआरएस ट्यूटोरियल्स समर्पित और अनुभवी शिक्षकों की ओर से संचालित एक संस्थान है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और परिणाम पर केंद्रित है। संस्थान का पाठ्यक्रम इस प्रकार तैयार किया गया है कि छात्रों को विषय की गहरी समझ विकसित हो और उनमें सीखने की जिज्ञासा बनी रहे।
छात्रों ने गुरुजनों का लिया आशीर्वाद
ट्यूटोरियल्स के छात्र बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में भी लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं। निदेशक ने बताया कि सफल छात्रों में तुषार रघुवंशी की उपलब्धि विशेष है, जिन्होंने शहर टॉप कर सामान्य श्रेणी में 520वीं रैंक हासिल की है। इसके साथ ही तुषार ने सत्र-1 और सत्र-2 दोनों में ही फिजिक्स विषय में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है।
हिमांशु मिश्रा (829 रैंक, सामान्य श्रेणी), हर्ष कुमार वर्मा (1425 रैंक, सामान्य श्रेणी एवं 247 रैंक, ओबीसी), सिद्धार्थ संजय श्रीवास्तव (1722 रैंक, सामान्य श्रेणी), विशाल यादव (2500 रैंक, सामान्य श्रेणी एवं 470 रैंक, ओबीसी), आतिश वर्मा (3211 रैंक, सामान्य श्रेणी एवं 614 रैंक, ओबीसी), उदय राज श्रीवास्तव (3999 रैंक, सामान्य श्रेणी एवं 411 रैंक, ईडब्ल्यूएस), अगम पटेल (4355 रैंक, सामान्य श्रेणी एवं 861 रैंक, ओबीसी) और यशार्थ सिंह (4826 रैंक, सामान्य श्रेणी एवं 519 रैंक, ईडब्ल्यूएस) शामिल हैं।
कैटजी के हर्ष राय ने लहराया परचम सामान्य वर्ग में 715वीं रैंक मिली
महमूरगंज के आईआईटी, मेडिकल कोचिंग संस्थान कैटजी के छात्र हर्ष राय ने जेईई मेन की परीक्षा के सामान्य वर्ग में अखिल भारतीय स्तर पर 715वीं रैंक हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। निदेशक एसके अग्रवाल ने बताया कि सामान्य वर्ग में कई अन्य छात्रों ने भी शानदार रैंक प्राप्त की है, जिनमें मुदित उपाध्याय (1430), आदित्य जायसवाल (3272), आनंद जायसवाल (5074) और काजल गर्ग (5277) प्रमुख हैं। कुल 16 छात्रों ने सामान्य वर्ग में ऑल इंडिया रैंक 20000 के अंदर जगह बनाई है, जो संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
एलवन के हिमांशु ने 285वीं रैंक हासिल की
जेईई मेन में एलवन कोचिंग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्था का मान बढ़ाया है। डायरेक्टर ई. बृजेश सिंह ने बताया कि हिमांशु ने 285, उत्कर्ष ने 634, अक्षत ने 2421, प्रथम ने 2439, पुष्पलता ने 3357 रैंक के साथ सफलता अर्जित की है। सेजल ने 3724, अभिनव ने 3825, वेदांत ने ने 4418वीं रैंक हासिल की। बृजेश सिंह के साथ ही दीपक जाजू, नागेंद्र सिंह, अरुण तिवारी ने बताया कि 28 अप्रैल से नया बैच शुरू होगा।
रैंकर्स कोचिंग के हर्ष सिंह ने 99.82 पर्सेंटाइल पाकर हुए सफल
पांडेयपुर और गिलट बाजार (शिवपुर) स्थित रैंकर्स कोचिंग की शाखा अब दुर्गाकुंड में भी खुल गई है। जेईई मेन परीक्षा में कोचिंग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें हर्ष सिंह ने 99.82 पर्सेंटाइल, अश्विन कुमार ने 99.33 पर्सेंटाइल, और शिवांगी ने 98.29 पर्सेंटाइल प्राप्त कर कोचिंग का नाम रोशन किया है। संस्था की ओर से कोचिंग द्वारा टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। रैंकर्स कोचिंग की ओर से 7 मई से प्रत्येक छात्र के लिए एक विशेष बैच प्रारंभ किया जा रहा है।
स्काई ट्यूटोरियल्स के प्रियंाशु गुप्ता को 99.76 पर्सेंटाइल
कबीर नगर दुर्गाकुंड स्थित स्काई ट्यूटोरियल्स के छात्रों ने जेईई मेन के दूसरे संस्करण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। निदेशक पंकज ने बताया कि प्रियांशु गुप्ता ने 99.76 पर्सेंटाइल, अवनीश कुमार ने 99.50 पर्सेंटाइल, अभय सिंह ने 99.17 पर्सेंटाइल, रितेश कुमार गुप्ता ने 98.56 पर्सेंटाइल, विनीत वर्मा ने 98.14 पर्सेंटाइल और शुभम कुमार ने 98.04 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। निदेशक पंकज, नंदन, एसजी, एस मिश्रा और शैलेंद्र ने बधाई दी।
हिमांशु ने जेईई (मेन) में लहराया परचम, 99.95 पर्सेंटाइल हासिल किया
बड़ागांव के शेरवानीपुर बलुआ के रहने वाले हिमांशु मिश्रा ने जेईई (मेन) की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.95 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। पिता संतोष कुमार मिश्रा भदोही के गोपीगंज में एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं और मां पुष्पा मिश्रा गृहिणी हैं।
मां ने बताया कि हिमांशु बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अथक परिश्रम किया। हिमांशु की उपलब्धि पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। चाचा अरुण मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, सत्यम मिश्रा आदि ने बधाई दी।