{"_id":"69e71056a66927c8400efe14","slug":"jee-mains-result-dhruv-chaubey-secures-389th-rank-server-crashes-immediately-upon-result-announcement-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Mains Result: ध्रुव चौबे की 389वीं रैंक, परिणाम आते ही ठप हो गया सर्वर, विद्यार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE Mains Result: ध्रुव चौबे की 389वीं रैंक, परिणाम आते ही ठप हो गया सर्वर, विद्यार्थी परेशान
Tue, 21 Apr 2026 11:21 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:21 AM IST
सार
जेईई मेन का परिणाम आते ही सर्वर ठप हो गया, जिससे विद्यार्थियों को अपना रिजल्ट देखने के लिए काफी परेशान होना पड़ा। वहीं मूल रूप से बिहार निवासी छात्र ध्रुव चौबे ने बेहतर प्रदर्शन कर 389 अंक के साथ सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
ध्रुव चौबे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंजीनियरिंग में दाखिले की तैयारी में लगे विद्यार्थियों के लिए जेईई मेन का परिणाम सोमवार को जारी हुआ। देर शाम परिणाम जारी होते ही अच्छे अंक लाकर कई विद्यार्थियों ने एडवांस परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया। मूल रूप से बिहार निवासी छात्र ध्रुव चौबे ने बेहतर प्रदर्शन कर 389 अंक के साथ सफलता हासिल की है। वह कबीर नगर में रहकर पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
इधर, देर रात तक सर्वर सही नहीं रहने की वजह से कई छात्र परिणाम नहीं देख सके। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन के सीजन 2 की परीक्षा इसी महीने 2 से 9 अप्रैल तक कराई गई थी।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार 20 अप्रैल की सुबह से ही विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे थे। शाम करीब 7 बजे एनटीए की वेबसाइट पर परिणाम जारी किया गया तो शुरू के 5-10 मिनट तो पोर्टल ठीक चला। इसके बाद सर्वर ही ठप हो गया। इससे कई विद्यार्थियों को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन
आईआईटी सहित अच्छे संस्थान में इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए मेंस में सफल विद्यार्थी अब एडवांस की परीक्षा देंगे। ध्रुव राज चौबे ने बताया कि सामान्य श्रेणी में 389 जबकि ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 41 नंबर के साथ सफलता हासिल की है। अब पूरे मनोयोग से एडवांस की तैयारी करेंगे।