फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JEE Mains - 10 thousand took the exam, number of people getting 99 percentile is more

Varanasi News: जेईई मेंस - 10 हजार ने दी थी परीक्षा, 99 परसेंटाइल पाने वालों की संख्या ज्यादा

Wed, 12 Feb 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
JEE Mains - 10 thousand took the exam, number of people getting 99 percentile is more
वाराणसी। इंजीनियरिंग कॉलेजों और आईआईटी, एनआईटी में दाखिले के लिए जनवरी में करवाई गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य 2025 (जेईई मेंस) का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। काशी के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अगले चरण के लिए क्वालिफाई किया। 99 परसेंटाइल पाने वालों की संख्या अधिक रही। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से 22 से 29 जनवरी तक जेईई मेंस में वाराणसी के 10 हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। परिणाम जारी होने के बाद 99 परसेंटाइल पाने वालों की संख्या अधिक रही। दोपहर बाद एनटीए की ओर से परिणाम की घोषणा तो कर दी गई, लेकिन शुरुआती समय में सर्वर सही न चलने की वजह से छात्रों को इंतजार करना पड़ा। उधर, अलग-अलग कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोग भी अपने अपने छात्रों के प्रदर्शन करने की जानकारी में लगे रहे। शाम 6 बजे जब सर्वर सही हुआ, तब जाकर छात्रों ने राहत की सांस ली। वाराणसी के तुषार रघुवंशी ने 99.97 परसेंटाइल के साथ परीक्षा पास की। हर्ष कुमार वर्मा को 99.90, सिद्धार्थ संजय श्रीवास्तव को 99.89, हिमांशु मौर्या ने 99.86 परसेंटाइल के साथ सफलता अर्जित की। पहले चरण में सफल छात्र अब अप्रैल में होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article