{"_id":"58e113c94f1c1bf5465b41a7","slug":"jee-main-math-and-physics-was-hard-but-chemistry-is-easy","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE main: मैथ-फिजिक्स ने उलझाया, केमिस्ट्री रही आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE main: मैथ-फिजिक्स ने उलझाया, केमिस्ट्री रही आसान
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 02 Apr 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
पहली पाली में 99, दूसरी में 90 प्रतिशत उपस्थिति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए जेईई मेन परीक्षा रविवार को वाराणसी के 30 केंद्रों पर हुई। सीबीएसई की ओर से कराई जाने वाली परीक्षा के लिए पंजीकृत 18900 में से पहली पाली में 99 प्रतिशत की उपस्थिति रही, जबकि दूसरी पाली में 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षार्थियों ने बताया कि फिजिक्स और मैथ के सवालों ने उलझाया, केमिस्ट्री आसान रही।
सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर और डालिम्स रोहनिया के प्रिंसिपल वीके मिश्रा की देखरेख में हुई परीक्षा में केंद्रों पर पर्यवेक्षक निगरानी करते रहे।
अभ्यर्थी प्रवेशपत्र लेकर गए और उन्हें केंद्र पर सीबीएसई की ओर से पेन दिया गया। सुबह साढ़े नौ से साढ़े बारह बजे तक चली परीक्षा का प्रश्नपत्र ओवरआल सामान्य रहा लेकिन ज्यादातर अभ्यर्थी फिजिक्स और मैथ के सवालों में उलझे रहे।
वीके मिश्रा ने बताया कि पहली पाली में 99 और दूसरी पॉली में दोपहर दो से पांच बजे तक चली आर्किटेक्ट इंजीनियरिंग की परीक्षा में 90 प्रतिशत उपस्थिति रही।