{"_id":"64779a07a54c64fd5d085316","slug":"jee-advanced-3758-candidates-will-appear-at-13-centers-varanasi-news-c-20-vns1013-232195-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस : 13 केंद्रों पर 3758 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस : 13 केंद्रों पर 3758 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एक्जाम (जेईई) एडवांस की परीक्षा चार जून को होगी। जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3758 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जेईई एडवांस के लिए परीक्षा फॉर्म भरने के बाद से ही अभ्यर्थियों ने तैयारी शुरू कर दी है। आईआईटी बीएचयू में मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रोफेसर एपी हर्षा के संयोजन में होने वाली परीक्षा दो पाली (सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक) में होगी। अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट यानी प्रवेशपत्र डाउनलोड कर रहे हैं। इधर, परीक्षा केंद्रों पर भी छात्र संंख्या के हिसाब से तैयारियां चल रही हैं। प्रो. एपी हर्षा ने बताया कि केंद्रों से जुड़े लोगों को परीक्षा संबंधी तैयारियां समय से करने और परीक्षा के दिन निगरानी करने को कहा गया है।
इन बातों को जानना जरूरी
प्रवेशपत्र के साथ पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पैन या पासपोर्ट लाना होगा।
परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी है।
परीक्षा सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में कराई जाएगी।
विज्ञापन
इन बातों को जानना जरूरी
प्रवेशपत्र के साथ पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पैन या पासपोर्ट लाना होगा।
परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी है।
परीक्षा सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में कराई जाएगी।