फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JE of PWD Kanpur arrested in embezzlement case of seven crores, big success for EOW Varanasi

Varanasi: पीडब्ल्यूडी कानपुर का जेई सात करोड़ के गबन मामले में गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू वाराणसी को बड़ी सफलता

Sun, 26 Nov 2023 01:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 26 Nov 2023 01:23 PM IST
सार

आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की वाराणसी इकाई के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2012-13 के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजीपुर के भदौरा ब्लॉक क्षेत्र में पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए करोड़ों  रुपये का बजट आवंटित किया था।

विज्ञापन
JE of PWD Kanpur arrested in embezzlement case of seven crores, big success for EOW Varanasi
Varanasi: पीडब्ल्यूडी कानपुर का जेई सात करोड़ के गबन मामले में गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की वाराणसी इकाई ने 7 करोड़ रुपये के गबन के मामले में पीडब्ल्यूडी कानपुर में कार्यरत जेई गोपाल सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की वाराणसी इकाई के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2012-13 के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजीपुर के भदौरा ब्लॉक क्षेत्र में पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए करोड़ों  रुपये का बजट आवंटित किया था। आवंटित रुपये में से 7 करोड़ का गबन किया गया है। इस मामले में गिरफ्तार जेई गोपाल सिंह कुशवाहा पूर्व में प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, भदोही (वाराणसी) में कार्यरत रहा है। 
विज्ञापन


जेई गोपाल सिंह कुशवाहा की गिरफ्तारी के लिए ईओडब्ल्यू की वाराणसी इकाई के एसपी डी. प्रदीप कुमार ने इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी रामाश्रय सिंह व विनोद यादव और आरक्षी राजकिशोर की टीम गठित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed