{"_id":"6ae65e0af37d2ae7e0016ffa","slug":"jdu-will-contest-elections-for-all-assembly-seats-in-up-shravan-kumar-varanasi-news-c-20-gkp1008-1600598-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा जदयू: श्रवण कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा जदयू: श्रवण कुमार
विज्ञापन
बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जदयू यूपी की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। वह शनिवार को भट्ठी गांव आए और एक लॉन में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि रविवार को करौता बाजार में जनसभा में होगी। इसमें पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
जदयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि बिहार में 15 साल से अपराध में गिरावट आई है। दूध की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़ी है। शराब बंदी सख्ती से लागू है। 20 प्रतिशत महिलाओं ने सिलाई कढ़ाई का काम शुरू किया है। सरकार ने महिलाओं को सिलाई मशीन दी है। 44 प्रतिशत लोग शराब के धंधे से हटकर रेडीमेड कपड़े का काम कर रहे हैं। सरकार लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। एक लाख लोग शराब का कारोबार छोड़ कर दूसरा रोजगार कर रहे हैं। श्रवण कुमार ने कहा कि यूपी की आधी आबादी भी शराब बंदी के पक्ष में है। यदि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी चुनाव में अच्छी संख्या में सीट जीतती है तो यहां भी बिहार की तरह शराब बंदी का फार्मूला लागू कराएंगे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के बताया कि रविवार को पार्टी के बूथ अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अनेक लोग कोरौता बाजार की सभा में अपने विचार रखेंगे। बताएंगे कि पार्टी यूपी में कैसे अपना जनाधार बढ़ाएगी। संवाद