फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jayapur would uncover in reservation counter, make Rajatalab station

जयापुर में खुलेगा आरक्षण काउंटर, राजातालाब स्टेशन संवरेगा

Sat, 11 Jul 2015 01:57 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Jayapur would uncover in reservation counter, make Rajatalab station

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव जयापुर में जल्द ही आरक्षित रेल टिकट काउंटर खुलेगा। शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने गांव का निरीक्षण किया और मातहतों से डाकघर में टिकट काउंटर खोलने को कहा। उन्होंने जयापुर के समीपवर्ती रेलवे स्टेशन राजातालाब का कायाकल्प करने के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि इस स्टेशन पर उच्चस्तरीय यात्री सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन

 एक दिवसीय दौरे पर आए महाप्रबंधक ने इससे पहले औडि़हार-मंडुवाडीह दोहरीकरण कार्य, मंडुवाडीह-राजातालाब के मध्य विकास कार्यों और मंडुवाडीह यार्ड के विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जीएम राजीव मिश्र सुबह नौ बजे औडि़हार स्टेशन पहुंचे। स्टेशन का गहन निरीक्षण किया और स्टेशन भवन के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। वहां से मोटर ट्राली से रवाना होकर औडि़हार-रजवाड़ी रेल खंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैंकेटिंग आपूर्ति, फार्मेशन के कार्य और निर्माणाधीन दीर्घ पुल संख्या-137 को देखा। रजवाड़ी स्टेशन का निरीक्षण किया। रजवाड़ी-कादीपुर रेल खंड के कार्यों का भी जायजा लिया। कादीपुर-सारनाथ रेल खंड पर चल रहे विकास कार्यों को देखने के बाद सारनाथ स्टेशन पहुंचे।
 स्टेशन का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने सारनाथ-वाराणसी सिटी रेल खंड के मध्य चल रहे दोहरीकरण और समपार संख्या 22 की जगह बन रहे पुल के निर्माण कार्य की प्रगति जानी। महाप्रबंधक ने राजातालाब और मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधितों को दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही, सभी कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीआरएम एसके कश्यप, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण एसएल वर्मा, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एसी लाठे, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पीसी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed