फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur Tahsildar beaten, accused absconded

यूपी में तहसीलदार पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर पीटा, आरोपी फरार

Tue, 06 Jun 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 06 Jun 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur Tahsildar beaten, accused absconded
घायल तहसीलदार और कमरे में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

भूमि विवाद से संबंधित मामले में खिलाफ रिपोर्ट लगाए जाने से गुस्साए मनबढ़ों ने सोमवार को यूपी के जौनपुर जिले में केराकत तहसील के तहसीलदार पीके राय की घर में घुसकर पिटाई कर दी। मनबढ़ों ने रिवाल्वर की बट से उनके सिर पर प्रहार किया और धमकी देते फरार हो गए।

विज्ञापन


तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत दस के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा, सरकारी काम में बाधा पहुंचाना, सरकारी अभिलेखों को नष्ट करने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घटना की खबर मिलते ही डीएम और एसपी समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


घटना के विरोध में केराकत समेत जिले की सभी तहसीलों के अधिकारी कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। डीएम और एसपी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। मुख्य आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने का भी निर्देश डीएम ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केराकत तहसीलदार पीके राय ने स्थानीय कोतवाली दी गई तहरीर में कहा है कि दिन में करीब 10:30 बजे वह अपने अर्दली के साथ जरूरी काम से कार्यालय से निकलकर पास में ही स्थित अपने सरकारी आवास पर जा रहे थे। वह आवास के गेट के पास पहुंचे थे तभी चौकियां हुरूहुरी निवासी रामप्रताप सिंह अपने करीब दस साथियों के साथ फार्चुनर कार से पहुंचे और अचानक उनपर हमला बोल दिए।

उन्हें रिवाल्वर की बट और लात घूंसों से मारने लगे। किसी तरह बचते बचाते वह अपने आवास में पहुंचे तो मनबढ़ आवास में भी घुस गए। उनके सीने पर रिवाल्वर रख और जान से मारने की धमकी दी गई। जाते जाते कमरे में रखे सरकारी कागजात भी नष्ट कर दिए।

Jaunpur Tahsildar beaten, accused absconded
घटनास्‍थल पर पहुंचे डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

तहसीलदार की तहरीर पर केराकत कोतवाली पुलिस ने हुरुहुरी गांव निवासी रामप्रताप सिंह समेत चार नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 307, 323, 504, 506, 332, 353, 427, 452, व 7 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

तहसीलदार पर हुए हमले की खबर लगते ही जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र और एसपी शैलेश पांडेय मीटिंग छोड़कर मातहतों के साथ केराकत पहुंच गए। डीएम और एसपी ने तहसीलदार से पूरी घटना की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एसपी को निर्देशित किया कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराई जाए और उन सभी के असलहों का लाइसेंस निरस्त कराया जाए।

इस संबंध में डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र ने कहा कि तहसीलदार के साथ मारपीट करने वाले सभी आरोपियों के साथ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उनके पास लाइसेंसी असलहा होगा तो उसे निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। अगर किसी की जमीन पर अवैध कब्जा किए होंगे तो उसे खाली कराया जाएगा।

एसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि तहसीलदार की तहरीर पर चार नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला और बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगालने का निर्देश दिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कर्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed