फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur: Refused to help the poor, teacher beaten up

जौनपुर : गरीबों की मदद के लिए चंदा देने से किया इनकार, शिक्षक की कर दी पिटाई

Fri, 24 Apr 2020 08:28 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 24 Apr 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Refused to help the poor, teacher beaten up
demo pic

जौनपुर जिले के महराजगंज बीआरसी पर शुक्रवार को आयोजित शिक्षकों की बैठक में गरीबों की मदद के लिए चंदा देने से इनकार करने पर एक शिक्षक की पिटाई कर दी गई। पीड़ित शिक्षक ने थाने में तहरीर दी है। उसने बैठक में मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी के इशारे पर पिटाई का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामसबद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला ने ब्लाक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों की बैठक बुलाई थी। बैठक में शिक्षकों से कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन में बेसहारा लोगों की मदद के लिए चंदे की मांग की गई। 
विज्ञापन


इसपर उन्होंने चंदा देने से इसलिए इनकार किया कि वह विद्यालय में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के अभिभावकों की मदद करना चाहते हैं। इसी बात पर बीईओ भड़क गए। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करना तुम्हारा काम नहीं है। मदद की राशि मुझे ऊपर पहुंचानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ के इशारे पर एक शिक्षक और उसके साथियों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी। बैठक में मौजूद अन्य शिक्षकों ने बीच बचाव किया। इस संबंध में बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बीईओ उस बैठक में मौजूद थे, इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed