फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur Police in news death of young man in custody FIR

जौनपुरः हिरासत में युवक की मौत पर बक्शा एसओ और एसओजी टीम पर हत्या व लूट का मुकदमा

Fri, 12 Feb 2021 08:32 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: हरि User Updated Fri, 12 Feb 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur Police in news death of young man in custody FIR
FIR - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में बक्शा एसओ और एसओजी टीम पर हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है। चकमिर्जापुर निवासी किशन यादव की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इस मामले में देर शाम एसओजी टीम, बक्शा एसओ अजय कुमार सिंह और हमराही पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हुआ। मृतक के बड़े भाई अजय यादव की तहरीर पर सभी आरोपियों के विरुद्ध हत्या, लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


 एफआईआर की प्रति मिलने के बाद शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शाम चार बजे चक्काजाम खत्म करने के बाद परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पर पहुंच गए। एफआईआर की प्रति देने की मांग को लेकर वह मोर्चरी के बाहर बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक मुकदमे की प्रति नहीं मिलती वह शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने देंगे। सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव सहित तमाम सपा नेता मौके पर पहुंच गए। डीएम-एसपी ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह जिद पर अड़े रहे। शाम साढ़े सात बजे मृतक के पिता तिलकधारी यादव भी मुंबई से जौनपुर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में वार्ता हुई। रात करीब आठ बजे पुलिस अफसरों ने व्हाट्सएप पर मुकदमे की प्रति मंगाकर दिखाया, तब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed