फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur News man commits suicide after bad economical condition due to coronavirus crisis in UP his wife and child lives in Mumbai

कोरोना संकट में बिगड़ी आर्थिक स्थिति तो शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, मुंबई में बसी पत्नी और बेटे की उजड़ गई दुनिया

Mon, 10 May 2021 04:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 May 2021 04:06 PM IST
सार

- अंदर से बंद मकान से उठ रहा था दुर्गंध, अंदर पहुंचे लोग तो रह गए दंग
- मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान
- कई वर्षों से अकेले रहता था युवक, देवर और बेटे के साथ मुंबई में रहती है पत्नी

विज्ञापन
Jaunpur News man commits suicide after bad economical condition due to coronavirus crisis in UP his wife and child lives in Mumbai
जयप्रकाश राजभर (40) करीब छह वर्षों से घर पर अकेले रह रहा था. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वह घर में अकेला था। सोमवार को कमरे से दुर्गंध उठने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई।  पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया है।  माना जा रहा है कि शव एक दिन पुराना है। घटना के खेतासराय  थाना क्षेत्र के पोरईकला गांव की है। गांव निवासी जयप्रकाश राजभर (40) करीब छह वर्षों से घर पर अकेले रह रहा था। 
विज्ञापन


माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी और एक बेटा मुंबई में उसके छोटे भाई के साथ रहते हैं। घर पर जयप्रकाश ऑनलाइन टिकट, आधार कार्ड बनाने आदि का काम करता था. कोरोना संकट के कारण पिछले कुछ समय से काम ठप होने से उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी थी। पत्नी और बच्चों का साथ न होने से भी वह तनाव में रहता था। शुक्रवार के बाद से उसे किसी ने नहीं देखा था. सोमवार को पास-पड़ोस के लोगों को जयप्रकाश के घर से दुर्गंध महसूस हुआ तो वह उसे आवाज देने लगे।  काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गयी।   
विज्ञापन

पुलिस ने घर का चैनल गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया। कमरे में छत की कुंडी के सहारे रस्सी से जयप्रकाश का शव लटक रहा था।  शव उतरवाकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना मुंबई में बसी पत्नी और उसके भाई को दी गयी। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ में भी जयप्रकाश के तनाव में रहने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालत देखने से लग रहा है कि शव एक दिन पुराना है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed