{"_id":"609909e48ebc3ee9255dfc09","slug":"jaunpur-news-man-commits-suicide-after-bad-economical-condition-due-to-coronavirus-crisis-in-up-his-wife-and-child-lives-in-mumbai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट में बिगड़ी आर्थिक स्थिति तो शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, मुंबई में बसी पत्नी और बेटे की उजड़ गई दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकट में बिगड़ी आर्थिक स्थिति तो शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, मुंबई में बसी पत्नी और बेटे की उजड़ गई दुनिया
Mon, 10 May 2021 04:06 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 10 May 2021 04:06 PM IST
सार
- अंदर से बंद मकान से उठ रहा था दुर्गंध, अंदर पहुंचे लोग तो रह गए दंग
- मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान
- कई वर्षों से अकेले रहता था युवक, देवर और बेटे के साथ मुंबई में रहती है पत्नी
विज्ञापन
जयप्रकाश राजभर (40) करीब छह वर्षों से घर पर अकेले रह रहा था.
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वह घर में अकेला था। सोमवार को कमरे से दुर्गंध उठने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया है। माना जा रहा है कि शव एक दिन पुराना है। घटना के खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरईकला गांव की है। गांव निवासी जयप्रकाश राजभर (40) करीब छह वर्षों से घर पर अकेले रह रहा था।
माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी और एक बेटा मुंबई में उसके छोटे भाई के साथ रहते हैं। घर पर जयप्रकाश ऑनलाइन टिकट, आधार कार्ड बनाने आदि का काम करता था. कोरोना संकट के कारण पिछले कुछ समय से काम ठप होने से उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी थी। पत्नी और बच्चों का साथ न होने से भी वह तनाव में रहता था। शुक्रवार के बाद से उसे किसी ने नहीं देखा था. सोमवार को पास-पड़ोस के लोगों को जयप्रकाश के घर से दुर्गंध महसूस हुआ तो वह उसे आवाज देने लगे। काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गयी।

पुलिस ने घर का चैनल गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया। कमरे में छत की कुंडी के सहारे रस्सी से जयप्रकाश का शव लटक रहा था। शव उतरवाकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना मुंबई में बसी पत्नी और उसके भाई को दी गयी। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ में भी जयप्रकाश के तनाव में रहने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालत देखने से लग रहा है कि शव एक दिन पुराना है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।