फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jaunpur news 70 year old man death secret revealed young wife suhagrat Elderly man dies of brain stroke

UP: 70 का दूल्हा और 35 साल की दुल्हन...सुहागरात पर इस कारण हुई बुजुर्ग की मौत; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

Fri, 03 Oct 2025 01:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Oct 2025 01:27 PM IST
सार

कुछमुछ गांव में मंगलवार को सगरू राम (70) की तीन बच्चों की मां से शादी करने के अगले दिन हुई मौत ब्रेन स्ट्रोक से होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सीवीए (कॉर्डियो वैस्कुलर एक्सीडेंट) बताया गया है।
 

विज्ञापन
jaunpur news 70 year old man death secret revealed young wife suhagrat Elderly man dies of brain stroke
death on suhagrat - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में 70 साल की उम्र में एक बुजुर्ग ने 35 वर्ष की तीन बच्चों की मां से शादी रचाई, लेकिन सुहागरात उसके लिए आखिरी रात बन बन गई। बुजुर्ग की रात में तबीयत बिगड़ गई। तड़के उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग दूल्हे की मौत गांव में चर्चा का विषय बन गई। मामला गौरा बादशाहपुर थाना इलाके के कुछमुछ गांव का है।
विज्ञापन


दरअसल, कुछमुछ गांव में मंगलवार को सगरू राम (70) की तीन बच्चों की मां से शादी की थी, शादी के अगले दिन उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत ब्रेन स्ट्रोक से होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सीवीए (कॉर्डियो वैस्कुलर एक्सीडेंट) बताया गया है।
विज्ञापन


मौत की वजह जानने के लिए सगरू के भतीजे ने थाने में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिवार के लोगों ने बुजुर्ग का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया। सगरू राम (70) से कोई संतान नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



मनभावती के तीन बच्चे
एक साल पहले पत्नी की मौत हो गई। भतीजा रवि दिल्ली रहते हैं जबकि उनके पास जमीन और रुपये थे। सगरू ने रोटी और सेवा के लिए कुछ करीबियों के कहने पर दूसरी शादी मनभावती (35) के साथ की। मनभावती के पति की सात साल पहले चोट लगने के बाद ब्रेन की नस फट जाने के कारण मौत हो गई थी। उसकी दो बेटियां और एक बेटा हैं।


 

उधर, शादी के दूसरे दिन ही सगरू की मौत हो गई। हालांकि कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में हिंदू रीति - रिवाज से शादी किए जाने की जानकारी दी। उधर, सगरू के भतीजे रवि ने दिल्ली से आकर बुधवार की सुबह 10 बजे गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर दी। 
 

डॉक्टरों के मुताबिक सगरू की मौत ब्रेन स्ट्रोक से हुई
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टरों के मुताबिक सगरू की मौत ब्रेन स्ट्रोक से हुई। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीवीए से मौत होने की बात कही गई है। पोस्टमार्टम के बाद रामघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह था मामला
सोमवार को मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से सगरू राम ने मनभावती शादी की थी। पत्नी के मुताबिक, रात में वह बेटी को लेकर अंदर सोने चली गई, जबकि सगरू राम दो बेटों के साथ बाहर सो गए। भोर में उनकी तबीयत खराब हो गई। उनकी गर्दन टेढ़ी हो गई थी। यह देख पड़ोसी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

 

शादी का वीडियो हो रहा वायरल
बुजुर्ग और तीन बच्चों की मां के साथ शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों मंदिर में शादी करते हैं। वीडियो में वे खुशी-खुशी शादी करते दिख रहे हैं। जयमाल डालते ही वे खुद ही ताली बजाने लगते हैं।

 

इसके बाद पत्नी की मांग में सिंदूर भरते हैं। इसी बीच वीडियो बनाने वाले कुछ लोग कहते हैं कि सही से मांग नहीं भरी। इस पर वे काफी देर तक सिंदूर लगाते हैं। शादी की रस्म पूरी होने पर पत्नी उनके पैर छूती है तो वे उसे आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed