{"_id":"5c44890abdec22128b558741","slug":"jaunpur-man-killed-in-sudan-family-members-make-protest-for-postmartem","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर के व्यक्ति की सूडान में मौत, हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन शव लेकर पहुंचे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर के व्यक्ति की सूडान में मौत, हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन शव लेकर पहुंचे थाने
Mon, 21 Jan 2019 10:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की मांग पर डीएम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के जफराबाद थाने के मोथहा गांव निवासी राम सिंह निषाद (56) की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में सूडान में 12 जनवरी को हो गई। उनका शव रविवार को गांव लाया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम से दोबारा शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राम सिंह के पुत्र सचिन ने बताया कि 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे पिता ने फोन कर कहा था कि अब मैं घर वापस नहीं आ पाऊंगा। इसके बाद फोन कट गया। करीब तीन घंटे बाद मुंबई से पिता जी के दोस्त ने उनकी मौत की सूचना दी। सचिन ने सूडान स्थित आइस कंपनी में फोन किया तो बताया गया कि राम सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
शव दिल्ली भेजा जा रहा है। वहां एयरपोर्ट जाकर ले लीजिए। सचिन परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली पहुंचा और वहां से शव लेकर रविवार सुबह घर आया। परिवार के लोग सुबह करीब नौ बजे शव लेकर जफराबाद थाने पहुंचे और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

सचिन के अनुसार, राम सिंह ने 15 नवंबर को पत्र भेजकर हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों का आरोप है कि जिस कंपनी में राम सिंह काम करते थे, उसका मालिक मुंबई में रहता है। मालिक जब मुंबई से सूडान गया था, उसी के बाद राम सिंह की मौत की खबर आई थी। जफराबाद पुलिस के अनुसार सूडान में शव का पोस्टमार्टम हुआ है। उसकी रिपोर्ट के मुताबिक फांसी लगाने से मौत हुई है जबकि राम सिंह के परिजनों का कहना है कि फांसी पर लटकाकर हत्या की गई है।