फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jaunpur man killed in sudan family members make protest for postmartem

जौनपुर के व्यक्ति की सूडान में मौत, हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन शव लेकर पहुंचे थाने

Mon, 21 Jan 2019 10:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Jan 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
jaunpur man killed in sudan family members make protest for postmartem
पीड़ित परिवार की मांग पर डीएम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के जफराबाद थाने के मोथहा गांव निवासी राम सिंह निषाद (56) की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में सूडान में 12 जनवरी को हो गई। उनका शव रविवार को गांव लाया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम से दोबारा शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


राम सिंह के पुत्र सचिन ने बताया कि 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे पिता ने फोन कर कहा था कि अब मैं घर वापस नहीं आ पाऊंगा। इसके बाद फोन कट गया। करीब तीन घंटे बाद मुंबई से पिता जी के दोस्त ने उनकी मौत की सूचना दी। सचिन ने सूडान स्थित आइस कंपनी में फोन किया तो बताया गया कि राम सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


शव दिल्ली भेजा जा रहा है। वहां एयरपोर्ट जाकर ले लीजिए। सचिन परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली पहुंचा और वहां से शव लेकर रविवार सुबह घर आया। परिवार के लोग सुबह करीब नौ बजे शव लेकर जफराबाद थाने पहुंचे और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन के अनुसार, राम सिंह ने 15 नवंबर को पत्र भेजकर हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों का आरोप है कि जिस कंपनी में राम सिंह काम करते थे, उसका मालिक मुंबई में रहता है। मालिक जब मुंबई से सूडान गया था, उसी के बाद राम सिंह की मौत की खबर आई थी। जफराबाद पुलिस के अनुसार सूडान में शव का पोस्टमार्टम हुआ है। उसकी रिपोर्ट के मुताबिक फांसी लगाने से मौत हुई है जबकि राम सिंह के परिजनों का कहना है कि फांसी पर लटकाकर हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed