{"_id":"6071d2a30a8b74488e7c332e","slug":"jaunpur-crime-news-five-people-had-arrived-to-steal-the-buffalo-the-young-man-made-a-noise-and-shot-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा वाले मवेशी चोर : पांच लोग पहुंचे थे भैंस चोरी करने, युवक ने मचाया शोर तो मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा वाले मवेशी चोर : पांच लोग पहुंचे थे भैंस चोरी करने, युवक ने मचाया शोर तो मार दी गोली
Sat, 10 Apr 2021 10:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। तमंचे की नोक पर राहगीरों से लूट करने वाले अब रात में भैंस चोरी करने के लिए निकल रहे हैं। शुक्रवार की रात चोरों का गिरोह पूरी तैयारी के साथ केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलहरी गांव में भैंस खोलने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
इसी बीच एक युवक की नींद खुल गई और चोरों की नीयत देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच गिरोह का एक साथी उस पर गोली चला दी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना के अनुसार, केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलहरी गांव गांव निवासी पवन राजभर (26) शुक्रवार की रात घर में सोया था। आधी रात में वह लघुशंका के लिए उठा तो देखा कि उसकी भैंस को तीन लोग खोलकर पिकअप में लाद रहे हैं। पिकअप में भी उनके दो साथी बैठे थे। यह देख पवन शोर मचाते हुए उन्हें रोकने की कोशिश करने लगा। शोर सुनकर अन्य लोग भी जुट गए।
विज्ञापन
लोगों को आता देख मवेशी चोरों ने पवन पर फायरिंग कर दी। पवन के पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया। मौका पाकर पिकअप सवार फरार हो गया। परिजनों ने घायल को केराकत सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, मगर परिजन निजी अस्पताल ले गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। कोतवाली प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पवन के पिता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।