जौनपुर : पुराने बरगद के नीचे मृत मिले चमगादड़, दहशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की दहशत के बीच अब जौनपुर के एक गांव में चमगादड़ों की रहस्यमय हाल में मौत से लोग सहम गए हैं। केराकत क्षेत्र के अकबरपुर गांव में बरगद के पुराने पेड़ पर रह रहे चमगादड़ बड़ी संख्या में मृत पाए गए हैं। इसकी खबर मिलने के बाद बुधवार को पशु पालन विभाग की टीम गांव पहुंची। मृत चमगादड़ों का सैंपल लिया गया।
अकबरपुर गांव निवासी प्रहलाद सिंह के घर के पास वर्षों पुराने बरगद के पेड़ पर रहने वाले चमगादड़ों के मरने का सिलसिला दो दिन पहले शुरू हुआ। लोगों की सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी डोभी डॉ. ओपी यादव व पशु चिकित्साधिकारी दुधौड़ा डॉ. एसके आनंद के नेतृत्व में टीम बुधवार को गांव पहुंची।
जांच में पता चला कि पास में ही ओमप्रकाश सिंह के घर के पास भी बरगद के पेड़ पर चमगादड़ मृत हैं। टीम ने कुछ चमगादड़ों के शव को आइस बाक्स में पैक कर ले गई। बताया कि सैंपल को जांच के लिए बरेली लैब में भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उन्होंने ग्रामीणों से चमगादड़ों को गांव के बाहर दफनाने को कहा।
रहस्यमय ढंग से चमगादड़ों के मौत की सूचना पर चिकित्सकों की टीम गठित कर मौके पर भेजा गया था। टीम ने सैंपल लिए हैं, इसे जांच के लिए बरेली लैब में भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। मौत का कारण कोई बीमारी या अत्यधिक गर्मी भी हो सकती है। - डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।