फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur: Angry wife hanged for not being taken to Mumbai, father accused of dowry murder

जौनपुर: मुंबई न ले जाने से नाराज पत्नी फंदे से लटकी, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Fri, 25 Jun 2021 07:20 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Fri, 25 Jun 2021 07:20 PM IST
सार

दोनों का डेढ़ साल का बेटा भी है। महिला अपने पति के साथ मुंबई में रहती थी। लॉकडाउन में दोनों गांव आ गए थे। बदलापुर क्षेत्र स्थित कटेहरी गांव का मामला है। 
 

विज्ञापन
Jaunpur: Angry wife hanged for not being taken to Mumbai, father accused of dowry murder
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के बदलापुर क्षेत्र स्थित कटेहरी गांव में शुक्रवार को एक महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। ससुराल पक्ष का कहना है कि पति मुंबई जा रहा था और पत्नी उसके साथ जाने की जिद कर रही थी। पति के इनकार करने पर उसने खुदकुशी कर ली। वहीं, मृतका के पिता ने दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन



कटेहरी निवासी प्रियंका चौहान (25) की शादी मनोज कुमार चौहान उर्फ डब्लू के साथ 2019 में हुई थी। दोनों का डेढ़ साल का बेटा लकी है। वह अपने पति के साथ मुंबई में रहती थी। लॉकडाउन में दोनों गांव आ गए थे। शुक्रवार सुबह मनोज मुंबई जाने के लिए तैयार हुआ तो प्रियंका भी साथ जाने की जिद पर अड़ गई। घर वालों के मुताबिक मनोज ने कहा कि मैं मुंबई पहुंच कर वहां रहने की व्यवस्था कर लूं तब ले चलूंगा। लेकिन, प्रियंका ने एक नहीं सुनी। मनोज घर से निकल कर लेदुका बाजार पहुंचा ही था कि पता लगा प्रियंका ने फंदे लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन


इस पर मनोज तत्काल घर लौट आया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, प्रियंका के पिता दारा चौहान निवासी कुशहा रामपुर ने बदलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि शादी के बाद से मनोज मेरी बिटिया से दहेज में मोटरसाइकिल मांगता था। न लाने पर आए दिन वह उसे प्रताड़ित करता था, जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। वहीं, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति मनोज पर दहेज हत्या का मुकदमा कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed