फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Japan and BHU will make educational partnership

जापान और बीएचयू करेंगे शैक्षणिक साझेदारी

Sat, 25 Jun 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Japan and BHU will make educational partnership
काशी हिंदू विश्वविद्यालय, जापान के विश्वविद्यालयों तथा व्यापारिक संस्थानों के बीच जल्द ही सहयोग व करार की उम्मीद है। शुक्रवार को जापानी दूतावास में आर्थिक व विकास मामलों के राजनयिक डॉ. शिंगो मियामोतो ने बीएचयू का दौरा किया। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन से मुलाकात करके उन्होंने जापानी संस्थानों व बीएचयू के बीच साझेदारी पर चर्चा की। कुलपति ने जापानी संस्थानों खासकर वाणिज्यिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ वृहद साझेदारी पर बल दिया।
विज्ञापन

डॉ. मियामोतो ने जापानी भाषा सीख रहे विद्यार्थियों से संवाद किया। कहा कि जापान और भारत की दोस्ती के 75वें वर्ष में बीएचयू की जापान के शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी बेहतरीन अवसर है। इस दिशा में और अधिक काम करने की जरूरत है। भाषा विभिन्न संस्कृतियों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जापान के लिए भारत एक अत्यंत विशेष राष्ट्र है। कहा कि जापान से और अधिक संख्या में विद्यार्थी काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने आएंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग के समन्वयक प्रो. एनवी चलपति राव मौजूद रहे। बता दें कि जापानी राजनयिक का दौरा ऐसे समय में हुआ है जब कुलपति प्रो. जैन के नेतृत्व में बीएचयू द्वारा शिक्षकों व विद्यार्थियों के हित के तहत दीर्घकालिक द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सहयोग को विशेष महत्व दिया जा रहा है। साथ ही गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ खास क्षेत्रों में बीएचयू को जापानी सहयोग मिलने के लिहाज से भी यह दौरा अहमियत रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed