फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   janta curfew sample taken of people in corona virus patient village in varanasi

वाराणसी: मंदिरों में नहीं बजे घंटे-घड़ियाल, घाटों पर सन्नाटा, कोरोना मरीज के गांव में लोगों का लिया सैंपल

Sun, 22 Mar 2020 01:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 22 Mar 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
janta curfew sample taken of people in corona virus patient village in varanasi
गांव पहुंचे डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जनता कर्फ्यू का असर पूरी तरह से दिख रहा है। शहर के फूलपुर थाना क्षेत्र के जिस गांव में कोरोना वायरस का मरीज मिला है, उस गांव को लॉकडाउन कर दिया है। काशी में भी जनता कर्फ्यू की वजह गंगा घाटों से लेकर सड़क, मंदिरों तक सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


फूलपुर के जिस गांव में शनिवार को युवक में कोरोना पॉजिटिव आया था, उसके गांव में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह के साथ पहुंची टीम ने गांव के लोगों का सैंपल लिया और लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक किया। दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक के घर वालों को भी घर में ही आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने बताया कि गांव वालों की स्क्रीनिंग के दौरान सैंपल बीएचयू भेजा जाएगा।
विज्ञापन


घंटे घड़ियाल की जगह गूंजा सिर्फ पुलिस का सायरन
सुबह ए बनारस के लिए मशहूर शहर बनारस की सुबह हर दिन से जुदा रही। घंटा घड़ियाल से जागने वाले शहर की सड़कों पर सुबह से ही पुलिस की चहलकदमी और सायरन ही सुनाई दिए। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आपती भी सूक्ष्म रूप से की जा रही है। वहीं, काशी विश्वनाथ, काल भैरव, संकट मोचन, अन्नपूर्णा मंदिर को बंद कर दिया गया है। शहर में सार्वजनिक स्थानों को पहले ही बंद कर दिया गया है। सारनाथ मंदिर और संग्राहलय गुरुवार को ही बंद कर दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

janta curfew sample taken of people in corona virus patient village in varanasi

सब्जियों एवं खाद्य सामग्री में इजाफा
जिला प्रशासन की ओर से निर्देशित किया गया है कि खाद्य सामग्रियों का दाम बढ़ा पाने पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ स्थानों पर अंगूर 70 रुपये तो कहीं आज 100 रुपये किलो, कल केला 40 रुपये दर्जन था, आज 55 से 60 रुपया बिक रहा है। सब्जियों में आलू कल 16 से 18 रुपये किलोग्राम था, आज 20 रुपये किलो बिका है। प्याज कल तक 30 रुपये किलो था, जो आज 40 रुपये किलो पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed