फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jan adhikar rally in pm modi constituency today

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में आज जन अधिकार रैली, सरकार की घेरेबंदी की तैयारी

Mon, 25 Jun 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 25 Jun 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
Jan adhikar rally in pm modi constituency today
शत्रुघन सिन्हा, यशवंत सिन्हा - फोटो : twitter
आपातकाल दिवस पर सोमवार को वाराणसी के बेनियाबाग मैदान में आयोजित होने वाली विशाल जन अधिकार रैली में विपक्ष की एकजुटता नजर आएगी। मंच पर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


रैली की संयोजक आम आदमी पार्टी (पूर्वांचल प्रांत) के प्रांतीय अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री यशवंत सिन्हा, भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, आशुतोष सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता रैली में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


आप के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि जब से केंद्र व राज्य में मोदी-योगी की सरकार आई तक से देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बनी है। विपक्ष सरकार के खिलाफ एकजुट है। रैली के दूसरे दिन 26 जून को भारतमाता मंदिर से पदयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सपा के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने बताया कि बैठक के सिलसिले में लखनऊ में होंगे लेकिन पार्टी के लोग रैली में शामिल होंगे। वहीं, कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि लखनऊ की बैठक में रहेंगे।


पार्टी के नेता जाएंगे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के आने की कोई सूचना पार्टी के पास नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed