{"_id":"696e7dfa2fe31259e009c057","slug":"jal-police-confiscated-a-barge-and-a-motorboat-for-spreading-smoke-in-the-ganga-varanasi-news-c-20-vns1056-1261761-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गंगा में धुंआ फैलाने के मामले में बजड़ा और मोटरबोट को जल पुलिस ने किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गंगा में धुंआ फैलाने के मामले में बजड़ा और मोटरबोट को जल पुलिस ने किया जब्त
विज्ञापन
दोनों का संचालन प्रतिबंधित, सुरक्षा बचाव में लापरवाही पर एक अन्य मोटरबोट संचालक को चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। गंगा में धुंआ फैलाने के मामले में बजड़ा और मोटरमोट को जल पुलिस ने सोमवार को जब्त किया। एक अन्य मोटरबोट पर पर्यटकों के लाइफ जैकेट नहीं पहनने पर नाविकों को चेतावनी जारी की है। जल पुलिस प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने नमो घाट से रविदास घाट तक पेट्रोलिंग की और नाविकों को नियमों के प्रति जागरूक और कार्रवाई को लेकर हिदायत दी।
एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. ने बताया कि गंगा में दशाश्वमेध घाट के पास देखा गया कि बजड़ा और मोटरबोट से काफी धुआं फैल रहा था। इस पर जल पुलिस की टीम ने मोटरबोट को सिंधिया घाट पर किनारे लगवाया और यात्रियों को उतारते हुए मोटरबोट को जब्त किया। सारनाथ के सरायमोहाना निवासी चालक नन्हकू निषाद ने पुलिस को बताया कि मोटरबोट मालिक छोटे साहनी है। बजड़ा भी छोटे साहनी का है, उसे भी जब्त किया गया। उधर, आदिकेशव घाट पर मोटरबोट चालक गोपाल साहनी को चेताया गया कि मोटरबोट पर यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाएं।
जल पुलिस प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर पांडेय ने संत रविदास घाट से नमो घाट तक नाविकों को चेताया कि शराब का सेवन कर बोट का संचालन न हो। नाबालिग बच्चों से नाव का संचालन नहीं कराएं। स्पीड कम कर चलाएं व बोट संचालन के समय नाव को एक दूसरे से उचित दूरी पर रखे, नाव पर क्षमता से अधिक सवारी न बिठाएं। मोबाइल का प्रयोग न करें, बोट पर चालक-सहचालक रहेंगे और पास सीटी जरूर रखें। मछली मारने वाली नाव का प्रयोग सवारी बैठाने में नहीं करें। यात्री से नगर निगम द्वारा निर्धारित किराया से ज्यादा नहीं लेंगे।