फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jal Nigam will lay 3.4 km drainage pipeline from Madauli to Kerakatpur in Varanasi

Varanasi News: मड़ौली से केराकतपुर तक 3.4 किमी बिछेगी ड्रेनेज पाइप लाइन, जल निगम की ओर से जल्द शुरू होगा काम

Thu, 12 Mar 2026 07:35 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 12 Mar 2026 07:35 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में नवविस्तारित इलाकों में जल निगम की ओर से जल्द ही ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। इस दौरान मड़ौली से केराकतपुर तक 3.4 किमी ड्रेनेज पाइप लाइन बिछेगी। 

विज्ञापन
Jal Nigam will lay 3.4 km drainage pipeline from Madauli to Kerakatpur in Varanasi
ड्रेनेज पाइप लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में मड़ौली से केराकतपुर तक तकरीबन 3.4 किमी दायरे में ड्रेनेज लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए जल निगम की सीएंडडीएस की ओर से योजना बनाई गई है। वर्तमान में इस बड़े नाले का डीपीआर तैयार किया जा रहा है, जो मड़ौली और चांदपुर होते हुए सीधे केराकतपुर तक जाएगा। इस ड्रेनेज सिस्टम के बनने से शहर के एक बड़े हिस्से की निकासी समस्या दूर हो जाएगी। यहां स्टॉर्म वाटर लाइन भी डाली जाएगी। इसके साथ-साथ सभी चैंबरों की तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा नाले में पड़े मलबे को हटवाया जाएगा।

विज्ञापन


चांदपुर से लहरतारा तक की स्टॉर्म वाटर लाइन की सफाई कराई जा रही है, ताकि आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व जल निकासी व्यवस्था सुचारू हो सके। यहां सड़क के दूसरी ओर ट्रेंचलेस विधि (बिना सड़क खोदे) से पाइप डाली जाएगी। इसके साथ ही सर्विस रोड पर सर्विस लाइन बिछाई जाएगी। 
विज्ञापन


इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में होने वाले जलजमाव का स्थायी समाधान निकालना है। इसके लिए स्थानीय लोगों से फीडबैक लेकर सर्वे किया गया है। जलजमाव की समस्या के साथ यहां पीने की पाइप लाइन भी डाली जाएगी। जल निगम के अभियंता केके सिंह ने बताया कि नवविस्तारित इलाके में ड्रेनेज और सीवर पाइप लाइन का काम शुरू होने वाला है। इसकी पूरी योजना बनाई गई है। यहां मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed