{"_id":"6663ff9873f36522e304b415","slug":"jal-jeevan-mission-pipe-fire-in-varanasi-fire-brigade-brought-fire-under-control-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जल जीवन मिशन के लिए रखी पाइप में अचानक लगी आग, धू-धू कर जली; कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जल जीवन मिशन के लिए रखी पाइप में अचानक लगी आग, धू-धू कर जली; कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Sat, 08 Jun 2024 12:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 08 Jun 2024 12:22 PM IST
सार
वाराणसी में जल जीवन मिशन के तहत पानी सप्लाई के लिए रखे पाइप में शनिवार की सुबह रहस्यमय परिस्थिति में आग लग गई। इस दौरान धू- धू कर सारी पाइप जल गई। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पाइप में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के कोरौता बाजार में शनिवार की सुबह जल निगम की रखी पाइप में रहस्यमय परिस्थिति में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि सभी पाइप धू-धू कर जलकर राख हो गईं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
यह है मामला
ग्राम प्रधान दिनेश पटेल ने बताया की जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की सप्लाई के लिए टंकी बनाई जानी है। जिसकी बोरिंग हो गई। हर घर तक पानी की सप्लाई के लिए प्लास्टिक की पाईप मंगलाकर रखी गई थी। शनिवार को रहस्यमय परिस्थिति में पाइप में आग लग गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
जानकारी होते ही सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पाइप से निकल रहे धूएं के गुब्बार से आस-पास अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन