फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jail

जिला जेल से पांच मोबाइल और डेढ़ किलो गांजा बरामद

Tue, 03 Nov 2020 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
jail
वाराणसी। जिला कारागार में मोबाइल की बरामदगी का सिलसिला जारी है। ताजातरीन मामले में इस बार पांच मोबाइल के साथ ही डेढ़ किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। प्रकरण को लेकर जेलर की तहरीर के आधार पर लालपुर पांडेयपुर थाने में तीन बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला जेल के जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि बजरडीहा निवासी बंदी वसीम, जलालीपट्टी निवासी छोटू सोनकर और सीरगोवर्धनपुर निवासी अनिल यादव की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं। इसके साथ ही यह भी सूचना मिली थी कि तीनों के पास मोबाइल है। कड़ाई से पूछताछ की गई तो तीनों की निशानदेही पर जेल परिसर स्थित शौचालय के समीप झोले से पांच मोबाइल और डेढ़ किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में तीनों बंदियों ने बताया कि मोबाइल और गांजा उनके परिचितों ने जेल के पीछे की बाउंड्री के बाहर से अंदर की ओर फेंका था। इसके बाद तीनों ने उसे शौचालय के समीप झाडि़यों में छुपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed