फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jadu kalam ka competition girls wrote story of Kashi in essay two different age groups participated

जादू कलम का प्रतियोगिता: निबंध में छात्राओं ने लिखी काशी की दास्तां, दो अलग-अलग आयु वर्ग की छात्राओं ने किया प्रतिभाग

Tue, 03 May 2022 01:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 03 May 2022 01:21 PM IST
सार

अमर उजाला की ओर से आयोजित जादू कलम का निबंध प्रतियोगिता में दो अलग-अलग आयु वर्ग की छात्राओं का उत्साह देखकर यही लग रहा था मानो उन्हें इसी प्रतियोगिता का इंतजार हो जिसमें वो अपने मन की बात लिख सकें। 

विज्ञापन
jadu kalam ka competition girls wrote story of Kashi in essay two different age groups participated
आर्य महिला इंटर कॉलेज में हुई जादू कलम का निबंध प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी ने बदलती काशी की कहानी को शब्दों में पिरोया तो किसी ने चिर पुरातन नगरी की खासियत का बखान किया। कुछ छात्राओं ने काशी के एतिहासिक इमारतों, घाटों, मंदिरों की खूबसूरती को कलम के जरिए पेपर पर उकेरा। मौका था सोमवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित जादू कलम का निबंध प्रतियोगिता का। आर्य महिला इंटर कॉलेज चेतगंज में मेरी काशी विषय पर निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने काशी में होने के महत्व को साझा कर अपने मन की बात लिखी।

विज्ञापन


निबंध प्रतियोगिता में दो अलग-अलग आयु वर्ग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पहले समूह में कक्षा 6 व 7 और दूसरे में कक्षा 8 व 9 की छात्राओं ने साहित्यिक प्रतिभाग का प्रदर्शन किया। छात्राओं का उत्साह देखकर यही लग रहा था मानो उन्हें इसी प्रतियोगिता का इंतजार हो जिसमें वो अपने मन की बात लिख सकें। 
विज्ञापन

 
प्रतियोगिता में भाग लेकर काफी अच्छा लगा। निबंध लेखन की शैली विकसित हुई। वहीं, प्रतिस्पर्धा की भावना भी जागृत हुई। - श्रद्धा यादव

निबंध लेखन से काशी के प्रति अपने मन की बात लिखने का मौका मिला। इसमें प्रतिभाग करके काफी अच्छा लग रहा है। - लक्ष्मी चौरसिया
 प्रतियोगिताओं से बहुत सीखने को मिलता है। हम लोगों के लिए अमर उजाला की ओर से किया जा रहा यह पहल सराहनीय है। - शुभांगी मौर्या

छात्राओं को काशी की अमूल्य धरोहर से जोड़ने के उद्देश्य से अमर उजाला की पहल सराहनीय है। किताबी ज्ञान के साथ ही साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में भी भागीदारी बहुत जरूरी है। - डॉ. प्रतिभा यादव, प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed