{"_id":"6924b2d49b677664c40fd1dd","slug":"it-took-one-and-a-half-hours-to-cover-a-distance-of-one-kilometer-queues-of-vehicles-were-seen-on-every-road-varanasi-news-c-20-vns1022-1198929-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एक किमी की दूरी तय करने में लगे डेढ़ घंटे, हर सड़क पर दिखी वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एक किमी की दूरी तय करने में लगे डेढ़ घंटे, हर सड़क पर दिखी वाहनों की कतार
विज्ञापन
मडुआडिह से चांदपुर मार्ग पर बारात की वजह से लगी जाम । अमर उजाला
सोमवार को शादियों के कारण जाम से जूझा शहर, रिंग रोड पर भी रेंगते रहे वाहन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सड़क पर बरात की वजह से सोमवार शाम 7 से लेकर रात 10.30 बजे तक पूरा शहर जाम की चपेट में रहा। आलम यह रहा कि एक किमी की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे लग गए। शहर के साथ साथ रिंग रोड पर भी वाहन रेंगते रहे।
वाराणसी में तीन साल में लगभग सभी प्रमुख सड़कों को चौड़ा किया गया है। कुछ पर काम जारी है। इनके किनारे बने मैरिज लॉन इन दिनों जाम का प्रमुख कारण बन रहे हैं। इन लॉन में अधिकतम में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। घराती और बरातियों की गाड़ियां सड़कों पर ही खड़ी होती हैं। शाम से ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम लग जा रहा है। जाम का एक कारण सड़क किनारे लगने वाली दुकानें भी हैं। इनके खिलाफ लगातार अभियान चलाने के बाद भी दुकानदार सड़क से हटने को तैयार नहीं हैं। सोमवार को सिगरा, महमूरगंज, मंडुवाडीह, लहरतारा, पांडेयपुर, लहुराबीर, मैदागिन, लंका और भेलूपुर में जाम लगा। यही नहीं रिंग रोड पर भी जाम से वाहन रेंगते रहे। एडीसीपी अंशुमान मिश्रा ने बताया कि जहां-जहां जाम की शिकायत मिली, वहां तत्काल एसएचओ को टीम के साथ भेजकर उसे खत्म कराया गया। नियम तोड़ने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।